मुंबई। बॉलीवुड में जब भी किसी एक्टर या एक्ट्रेस के रिश्ते बनने या टूटने की बात आती हैं तो ये खबर तेज़ी से फैलनी लगती है। मगर उसके बाद मामला ठंडा हो जाता है। आज हम उन एक्ट्रेस के रिश्तों की बात करेंगे जिनकी शादी ज़्यादा दिन तक टिक नहीं पाई। इन एक्ट्रेस में शाहरुख खान की हीरोइन से लेकर सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड तक का नाम भी शामिल है। यह सभी एक्ट्रेस लंबे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री से तो दूर है मगर तलाक के बाद अपने बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहें हैं।
सबसे पहले बात करेंगे शाहरुख खान की फिल्म ‘परदेस’ की एक्ट्रेस महिमा चौधरी की जिन्होंने साल 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली थी। महिमा की शादी महज 7 साल ही चली। दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। महिमा का एक बेटा है जिसे वह अकेले ही पाल रही हैं।
दूसरे नंबर पर आती है करिश्मा कपूर जिंका फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा लेकिन उनके पारिवारिक जीवन कुछ खास नहीं रहा। साल 2003 में करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। इस शादी से करिश्मा को दो बच्चे भी हुए। हालांकि साल 2016 में दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई और अलग हो गए। वहीं, करिश्मा के पास उनके दोनों बच्चे हैं और अपने घर रह रही हैं। वह अपने बच्चों के साथ अक्सर स्पॉट की जाती हैं। बाद में संजय ने साल 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से शादी कर ली।
तीसरे नंबर पर बात करें 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस मनीषा कोइराला की तो उनकी भी शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई और उन्होंने 2012 में बिजनेमैन सम्राट दहल से तलाक लेना बेहतर समझा। मनीषा ने बिजनेमैन सम्राट दहल से 2010 में शादी की थी लेकिन दोनों के बीच धीरे-धीरे झगड़े बढ़ते ही गए जिसकी वजह से यह रिश्ता नहीं टिक सका। यहां तक कि मनीषा ने फेसबुक पोस्ट पर यह भी लिखा था कि ‘मेरा पति मेरा सबसे बड़ा दुश्मन।’ मनीषा कोइराला को कैैंसर भी हुआ था। जिसको उन्होंने मात दी थी।
चौथे नंबर पर बात करें तो सलमान खान से अफेयर की चर्चा में रहने वाली संगीता बिजलानी ने अजरुद्दीन से शादी की थी। संगीता के लिए अजहर ने पहली पत्नी नौरीन को तलाक दे दिया था। संगीता ने इस्लाम धर्म कबूल कर शादी की थी। धर्म बदलकर संगीता ने अपना नाम आयशा रखा था। संगीता और अजहर का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और साल 2010 में दोनों का तलाक हो गया। बहरहाल सलमान खान से संगीता की आज भी अच्छी दोस्ती है। उन्हें सलमान के घर आते-जाते हुए स्पॉट किया जाता रहा है।