पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के मंत्री अखिल गिरि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपशब्द कहे थे। मंत्री अखिल गिरि के इस बयान के बाद हंगामा मच गया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग होने लगी। दरअसल, मंत्री अखिल गिरि के बयान की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के मंत्री अखिल गिरि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) पर अपशब्द कहे थे। मंत्री अखिल गिरि के इस बयान के बाद हंगामा मच गया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग होने लगी। दरअसल, मंत्री अखिल गिरि के बयान की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
इसको लेकर उन्होंने अब माफी मांगी है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर उनके विवादित बयान से पार्टी ने भी पल्ला झाड़ लिया है। वायरल हुए 17 सेकंड के एक वीडियो में गिरि “राष्ट्रपति के रूप” के बारे में टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहे हैं।
पार्टी ने भी बयान से बनाई दूरी
मंत्री अखिल गिरि के इस बयान के बाद तृणमूल कांग्रेस ने भी उनसे दूरी बना ली है। पार्टी ने अखिल गिरि के द्वारा राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी को “गैर-जिम्मेदार” बताया है। साथ ही पार्टी ने गिरि की टिप्पणी से खुद को दूर कर लिया। टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले के ट्वीट कर लिखा, यह एक गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी है। उनकी टिप्पणी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। हमें भारत के राष्ट्रपति पर बहुत गर्व है और उन्हें और उनके कार्यालय को सर्वोच्च सम्मान में रखते हैं।