1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सदियों से देश का नाम भारत ही है…’INDIA’ नाम का उपयोग बंद करना होगा: RSS प्रमुख मोहन भागवत

सदियों से देश का नाम भारत ही है…’INDIA’ नाम का उपयोग बंद करना होगा: RSS प्रमुख मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) सरसंघ चालक मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों से इंडिया की जगह भारत नाम इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, सदिया से देश का नाम भारत ही है इसलिए हमें भारत नाम इस्तेमाल करना चाहिए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) सरसंघ चालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों से इंडिया की जगह भारत नाम इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, सदिया से देश का नाम भारत ही है इसलिए हमें भारत नाम इस्तेमाल करना चाहिए।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024 : RSS सिखों के साथ मुस्लिम व ईसाई समाज से भी बढ़ाएगा संपर्क, दलित बस्तियों पर भी फोकस

सर संघ प्रमुख सकल जैन समाज के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बाते कहीं। उन्होंने कहा कि, हमारे देश का नाम सदियों से भारत ही है। भाषा कोई भी हो लेकिन नाम एक ही होता है। भागवत ने कहा, हमारा देश भारत है और हमें सभी व्यवहारिक क्षेत्रों में इंडिया शब्द का इस्तेमाल बंद करके भारत शब्द का इस्तेमाल शुरू करना होगा, तभी बदलाव आएगा। हमें अपने देश को भारत कहना होगा और दूसरों को भी यही समझाना होगा।

इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को कहा था कि भारत एक ‘हिंदू राष्ट्र’ है और सभी भारतीय हिंदू हैं और सभी भारतीय हिंदुत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने लोगों की अपेक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि संघ को इस सबके बारे में सोचना चाहिए।

 

 

पढ़ें :- महिला हिंदू कार्यकर्ता चैत्रा कुंडपुरा ने उद्योगपति को BJP का टिकट दिलाने के नाम की करोड़ों की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...