HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठे पंडाल, कृष्ण-राधा संवाद और गणेश स्तुति जैसे प्रसंगों से मंत्रमुग्ध हुए भक्त

गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठे पंडाल, कृष्ण-राधा संवाद और गणेश स्तुति जैसे प्रसंगों से मंत्रमुग्ध हुए भक्त

राजधानी लखनऊ में चारो तरफ इन दिनों गणपत्ति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दे रही है। गणपति उत्सव को लेकर पंडालों में देर रात तक भक्तों का तांता लगा रह रहा है। वहीं रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों का मन मोह रहे हैं। भक्त भी गणपति के दर्शन कर मनोकामनाएं मांग रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में चारो तरफ इन दिनों गणपत्ति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दे रही है। गणपति उत्सव को लेकर पंडालों में देर रात तक भक्तों का तांता लगा रह रहा है। वहीं रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों का मन मोह रहे हैं। भक्त भी गणपति के दर्शन कर मनोकामनाएं मांग रहे हैं। इंदिरानगर के बी ब्लॉक दुर्गा मंदिर के पास श्री छत्रपति शिवाजी मण्डल द्वारा नव दिवसीय गणेशोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।

पढ़ें :- UP STF ने सहायक प्रोफेसर परीक्षा के फर्जी प्रश्न पत्र बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार, 35 लाख में बेचा फर्जी पेपर

यहां पर बीती रात कई सांस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें झांकी की शानदार प्रस्तुति दी गयी। कृष्ण-राधा संवाद, गणेश स्तुति जैसे प्रसंगों से भक्त मंत्रमुग्ध रह गए। आज इसी क्रम मे भजन संध्या का आयोजन किया गया है जिसमे प्रसिद्ध भजन गायक धीरज व अनुष्का द्वारा प्यारे भजनों से गणेश जी को मनाया जाएगा। कार्यक्रम आयोजक बाल किशन महारनूर ने बताया कि सभी भक्तों की मनौत्तियो को पूरा करने का कार्य गणेश जी द्वारा ही किया जाता हैं।

पढ़ें :- हेरिटेज ज़ोन से लखनऊ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा नया आयाम : मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...