भाजपा (BJP) के बुलडोजर पर नफरत और दहशत सवार है। बता दें कि, इन दिनों यूपी, मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों की भाजपा सरकार में बुलडोजर के जरिए खूब कार्रवाई हो रही है। अपराधियों की संपत्ति के साथ ही अवैध बिल्डिंगों पर बुलडोजर खूब चल रहा है।
नई दिल्ली। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लगातार केंद्र की मोदी सरकार (central modi government) पर हमलावर रहते हैं। संसद से लेकर सड़क तक वो इस मुद्दे को उठाते दिखते हैं। एक बार फिर राहुल गांधी ने इसी मुद्दे को लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार का बुलडोजर जनता की समस्याओं पर नहीं चल रहा है।
भाजपा (BJP) के बुलडोजर पर नफरत और दहशत सवार है। बता दें कि, इन दिनों यूपी, मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों की भाजपा सरकार में बुलडोजर के जरिए खूब कार्रवाई हो रही है। अपराधियों की संपत्ति के साथ ही अवैध बिल्डिंगों पर बुलडोजर खूब चल रहा है।
महंगाई और बेरोज़गारी ने देश की जनता का दम निकाल दिया है।
सरकार को लोगों की इन समस्याओं पर bulldozer चलाना चाहिए।
मगर भाजपा के bulldozer पर तो नफ़रत और दहशत सवार है।
पढ़ें :- जिस देश के युवा उत्साह और जोश से भरे हुए हों, उस देश की प्राथमिकता सदैव युवा ही होंगे: पीएम मोदी
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 12, 2022
इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी Rahul Gandhi) ने सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘महंगाई और बेरोज़गारी ने देश की जनता का दम निकाल दिया है। सरकार को लोगों की इन समस्याओं पर bulldozer चलाना चाहिए। मगर भाजपा के bulldozer पर तो नफ़रत और दहशत सवार है।’