1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. LPG सिलेंडर की कीमत अप्रैल से हो सकती है दोगुनी, ये है बड़ी वजह?

LPG सिलेंडर की कीमत अप्रैल से हो सकती है दोगुनी, ये है बड़ी वजह?

LPG Price Update: देश में लगातार मंहगाई बढ़ रही है। ऐसे में अप्रैल माह से लोगों के जेब पर और भार पड़ता तय माना जा रहा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें लोगों के आम जन जीवन पर असर डाल रही हैं। आए दिन LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ती रहती हैं। वही खबरों की मानें तो अप्रैल से दोगुनी LPG सिलेंडर की कीमत हो सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट में इसके कई वजह बताई जा रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

वैश्विक स्तर पर गैस की किल्लत के चलते अप्रैल से पका खाना और महंगा हो सकता है। बता दें कि एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस वैश्विक गैस संकट का प्रभाव जल्द ही भारत में घरेलू गैस की कीमतों पर दिखाई दे सकता है, जो अप्रैल से दोगुना हो सकता है। वही घरेलू गैस की कीमतों के बढ़ने की कई वजह है। जिसमें से वैश्विक गैस संकट एक है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, विश्लेषकों ने बताया कि कीमत 2.9 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़कर 6-7 डॉलर तक जा सकती है।

वैश्विक संकट के साथ, सीएनजी, पीएनजी और बिजली की कीमतों में वृद्धि की संभावना है। इससे परिवहन की लागत और उद्योगों के परिचालन खर्च में भी बढ़ोत्तरी होगी। उपभोक्ताओं को इसका सीधा असर के सामना करना पड़ सकता है। रूस अपनी अंतरमहाद्वीपीय पाइपलाइनों के माध्यम से पूरे यूरोप में गैस का प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। यूक्रेन संकट से आपूर्ति बाधित हो सकती है। यूक्रेन में बढ़ते तनाव ने युद्ध की आशंकाओं को बढ़ा दिया है, जिसका गैस की लागत पर कई गुना प्रभाव हो सकता है। यह प्रभाव अप्रैल तक दिखाई दे सकता है, जब रसोई गैस की कीमतों में संशोधन किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...