1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद में श्मशान घाट की छत गिरी, 40 लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना पर हड़कंप, राहत-बचाव कार्य जारी

गाजियाबाद में श्मशान घाट की छत गिरी, 40 लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना पर हड़कंप, राहत-बचाव कार्य जारी

By शिव मौर्या 
Updated Date

गाजियाबाद। गाजियाबाद में रविवार बड़ा हादसा हुआ। यहां पर बारिश की वजह श्मशान घाट की छत गिर गई। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन लोग श्मशान घाट की छत के नीचे दबे बताए जा रहे हैं। वहीं, सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन के अलावा एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू के लिए पहुंच गई।

पढ़ें :- Delhi MCD Mayor Election 2023 : AAP ने मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए घोषित किए अपने उम्मीदवार

राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई लोगों की जान भी चली गयी है। वहीं, घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराएं। घटना थाना मुरादनगर क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित श्मशान घाट में पिलरों पर लिंटर पड़ा था। बारिश में लिंटर अचानक गिर गया। जिसके नीचे करीब 40 लोग दब गए। ये सभी लोग अंतिम संस्कार करने के लिए आए थे। पुलिस प्रशासन ने बचाव अभियान चला रखा हैं। मौके पर भारी भीड़ जमा है। बारिश के कारण बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है। अब तक 15 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी और एसएसपी मौके पर पहुंचे हैं।

 

पढ़ें :- 'ईरान के हमले का जवाब कैसे देना है यह हम तय करेंगे,' इजरायली PM नेतन्याहू ने US समेत दोस्तों को दिया कड़ा संदेश
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...