1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भगवंत मान के क्रांतिकारी फैसलों की अगली कड़ी, स्थायी किए जाएंगे 35,000 संविदा कर्मचारी

भगवंत मान के क्रांतिकारी फैसलों की अगली कड़ी, स्थायी किए जाएंगे 35,000 संविदा कर्मचारी

पंजाब के नये सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने एक और क्रांतिकारी कार्य करने का फैसला किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार 35,000 संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करेगी।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

चंडीगढ़। पंजाब के नये सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने एक और क्रांतिकारी कार्य करने का फैसला किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार 35,000 संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करेगी। मान ने एक वीडियो संदेश में कहा, “समूह सी और डी के 35,000 संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का निर्णय लिया गया है।”

पढ़ें :- यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में एमओयू करने वाले उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराया  जाए : योगी

भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव को निर्देश दे दिए हैं। सीएम ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी ने वादा किया था कि वह सत्ता में आने के बाद संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करेगी। बता दें कि सरकारी विभागों में 25,000 पदों को भरने की घोषणा के कुछ दिनों बाद मान ने ये ताजा घोषणा की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...