1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सांप रूपी भाजपा को स्वामी रूपी नेवला यूपी से खत्म करके ही दम लेगा : स्वामी प्रसाद मौर्य

सांप रूपी भाजपा को स्वामी रूपी नेवला यूपी से खत्म करके ही दम लेगा : स्वामी प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के शंखनाद के बाद से भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। तीन दिनों के अंदर भाजपा के आठ विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। भाजपा छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने पार्टी पर बड़ा हमला बोला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के शंखनाद के बाद से भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। तीन दिनों के अंदर भाजपा के आठ विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। भाजपा छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने पार्टी पर बड़ा हमला बोला है।

पढ़ें :- RBI 2000 रुपये के नोट एक अप्रैल को नहीं करेगा स्वीकार, यह है कारण

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, ‘नाग रूपी आरएसएस एवं सांप रूपी भाजपा को स्वामी रूपी नेवला यू.पी. से खत्म करके ही दम लेगा।’ बता दें कि, स्वामी प्रसाद मौर्य ने दो दिनों पूर्व भाजपा से इस्तीफा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार में दलित और पिछ़ड़े समाज के लोगों का सम्मान नहीं ​किया जा रहा है। साथ ही कहा था कि भाजपा सरकार दलित और पिछड़ा विरोधी है।

आठ विधायकों ने छोड़ा भाजपा
बता दें कि, स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के इस्तीफे के बाद से भाजपा के कई विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। इसमें ब्रजेश प्रजापति, विधायक रोशनलाल वर्मा और कानपुर के बिल्हौर के विधायक भगवती प्रसाद सागर ने इस्तीफा दिया है। इसके साथ ही मुकेश वर्मा, विनय शाक्य और मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

पढ़ें :- Election Rate Card : समोसा-चाय से लेकर मटन-चिकन तक, सबका चुनावी रेट कार्ड तय; इतने रुपये खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...