1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. भारत-चीन के बीच विवाद पर रूस के राष्ट्रपति का आया बयान, कहा-कोई भी तीसरी ताकत न दें दखल

भारत-चीन के बीच विवाद पर रूस के राष्ट्रपति का आया बयान, कहा-कोई भी तीसरी ताकत न दें दखल

चीन और भारत के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बयान आया है। उन्होंने पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को जिम्मेदार नेता बताया है। साथ ही कहा कि दोनों सीमा विवाद सुलझाने में सक्षम हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी तीसरी ताकत को दखल देने की जरूरत नहीं है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। चीन और भारत के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बयान आया है। उन्होंने पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को जिम्मेदार नेता बताया है। साथ ही कहा कि दोनों सीमा विवाद सुलझाने में सक्षम हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी तीसरी ताकत को दखल देने की जरूरत नहीं है।

पढ़ें :- 31 मार्च को 'तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' दिल्ली महारैली में राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

पुतिन ने उम्मीद जताई कि भारत और चीन किसी समाधान पर पहुंचने में सफल रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पुतिन ने कहा, हां, मैं जानता हूं कि भारत और चीन के बीच कुछ मुद्दे हैं, पड़ोसी देशों के बीच अक्सर ऐसा होता है, लेकिन मैं प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति के व्यवहार के बारे में जानता हूं।

दोनों लोग बहुत ही जिम्मेदार नेता हैं और ईमानदारी से एक दूसरे के साथ अत्यंत सम्मान के साथ पेश आते हैं। मुझे विश्वास है कि वे किसी भी मुद्दे पर एक समाधान तक पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस मामले में तीसरी कोई भी ताकत दखल न दें। बता दें कि, भारत और चीन के बीच बीते एक साल से भी ज्यादा समय से सीमा विवाद चल रहा है। सीमा विवाद के चलते दोनों देशो के सैनिकों के बीच खूनी झड़प भी हुई है।

 

पढ़ें :- +92 से आने वाले व्हाट्सएप कॉल के बारे में सरकार ने जारी की एडवाइजरी, आप भी पढ़ लें ये खबर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...