1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना की तीसरी लहर के बीच राहत भरी खबर, एक दिन में 1.22 लाख लोग हुए रिकवर

कोरोना की तीसरी लहर के बीच राहत भरी खबर, एक दिन में 1.22 लाख लोग हुए रिकवर

देश में कोविड के केसों में आए दिन वृद्धि देखने को मिल रहा है। कोरोना की तीसरी लहर अपने पीक की ओर बढ़ रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबुक, बीते 24 घंटों में करीब 2.7 लाख नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं और साथ ही रिकवरी में 1.22 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में कोविड के केसों में आए दिन वृद्धि देखने को मिल रहा है। कोरोना की तीसरी लहर अपने पीक की ओर बढ़ रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबुक, बीते 24 घंटों में करीब 2.7 लाख नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं और साथ ही रिकवरी में 1.22 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी है।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ो के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में 2 लाख 68 हजार 833 नए केस सामने आए हैं। जबकि 1 लाख 22 हजार 684 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में अब तक कुल 3,49,47,390 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

टेस्टिंग और टीकाकरण पर भी जोर
कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके साथ ही टीकाकरण और टेस्टिंग के आंकड़ों पर भी जोर दिया जा रहा है।

गुरूवार का आंकड़ा

गुरूवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में देश भर में 2 लाख 64 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देश भर में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या तेजी से बढ़ते हुए 12 लाख 72 हजार 073 हो गई है। राहत की बात यह है कि इसी एक दिन में 1 लाख 9 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...