नई दिल्ली: जंगल के राजा बाघ को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है, वो बड़े ही चालाकी से शिकार करता है। आनंद महिंद्रा ने ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है, जहां बाघ झाड़ियों के पीछे छिपकर बैठा था, और उसकी निगाहें शिकार पर थीं।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हाथी खुले में खड़ा था और पीछे बाघ की परछाई नजर आ रही थी। जैसे ही कैमरे को जूम किया गया, तो बाघ हाथी की तरफ देख रहा था।
बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो ने लोगों में काफी हलचल मचा दी है। एक हाथी और एक बाघ को शामिल करने वाला वीडियो आपको बहुत परेशान कर सकता है।
“Tyger Tyger, burning bright,
…..
In what distant deeps or skies.
Burnt the fire of thine eyes?”William Blake’s famous poem comes alive in this amazing clip. (Shared by my sister who has a home in Coorg.The person who sent it to her said it’s from the Nagarhole reserve) pic.twitter.com/zavAMlcmif
पढ़ें :- जब हाथी को आया अपने ही बच्चे पर गुस्सा, करने लगा ऐसे पिटाई... देखें video
— anand mahindra (@anandmahindra) December 19, 2020
वीडियो शेयर करने के लिए महिंद्रा ने ट्विटर का सहारा लिया। कैप्शन लिखते हुए, उन्होंने विलियम ब्लेक की प्रसिद्ध कविता द टाइगर का उल्लेख किया। उन्होंने पोस्ट की शुरुआत कविता की पहली पंक्ति से की. फिर, यह समझाने के लिए कि वीडियो के माध्यम से कविता कैसे जीवित है। महिंद्रा ने आगे बताया, ‘मेरी बहन ने शेयर किया, जिसका घर कूर्ग में है। जिस व्यक्ति ने उसे भेजा था, उसने इसे नागरहोल अभ्यारण्य में देखा।