वाशिंगटन। आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच चल रहा युद्ध समाप्त हो गया है। इस युद्ध में पांच हजार से ज्यादा लोगों मारे गए हैं। वहीं, 29 दिनों तक यह युद्ध चला है। युद्ध के बाद दोनों देशें के प्रतिनिधयों ने सीजफायर के पालन पर मुहर लगाई है। आधी रात से दोनों देशों के बीच संघर्षविराम प्रभाव में आ गया है। बता दें कि, अमेरिका की पहल पर दोनों देशों के बीच शांति की बहाली हुई है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री माइक पोम्पियों ने इसका ऐलान किया है। ट्रंप ने दोनों देशों के राष्ट्र प्रमुखों को संघर्षविराम के लिए बधाई दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया, आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान और अजरबैजान के राष्ट्रपति इलहाम अलीयेव को बधाई।
दोनों देश सीजफायर के पालन के लिए सहमत हो गए हैं, जो आधी रात से प्रभाव में आ गया है। कई जीवन बच जाएंगे। मुझे मेरी टीम माइक पोम्पियो, स्टीव बेगन और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद पर इस डील के लिए गर्व है। गौरतलब है कि आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच नागोर्नो-काराबाख को लेकर करीब एक महीने से जंग चल रही है।
बताया गया है कि इस जंग में अब तक दोनों देशों के पांच हजार लोग मारे जा चुके हैं। दुनियाभर की नजर इस युद्ध पर थी, हालांकि अब युद्धविराम के बाद शांति स्थापित होने के कयास लगाए जा रहे हैं।