1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कोरोना से जंग जारी : इन राज्यों ने बढ़ाया लॉकडाउन, जानें कहां रहेगी पाबंदी और किसे मिली छूट?

कोरोना से जंग जारी : इन राज्यों ने बढ़ाया लॉकडाउन, जानें कहां रहेगी पाबंदी और किसे मिली छूट?

देश में कोरोना महामारी से जंग जारी है। इस घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कई राज्यों ने अपने यहां पूर्ण लॉकडाउन लागू कर रखा है। केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गोवा ने मौजूदा स्थिति की समीक्षा के बाद लॉकडाउन या अन्य पाबंदियां अगले एक हफ्ते से लेकर एक पखवाड़े तक बढ़ाने की घोषणा की है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी से जंग जारी है। इस घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कई राज्यों ने अपने यहां पूर्ण लॉकडाउन लागू कर रखा है। केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गोवा ने मौजूदा स्थिति की समीक्षा के बाद लॉकडाउन या अन्य पाबंदियां अगले एक हफ्ते से लेकर एक पखवाड़े तक बढ़ाने की घोषणा की है। इसके अलावा दिल्ली, मध्यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश में लोगों को पाबंदियों में ढील देने का फैसला किया गया है। विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन कब तक लागू रहेगा, इसके लिए राज्य सरकारों की तरफ से अलग-अलग दिशानिर्देश दिए गए हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

केरल- केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य में पाबंदी को नौ जून तक बढ़ाने की घोषणा की है।

पुडुचेरी- पुडुचेरी में लॉकडाउन को सात जून तक बढ़ा दिया गया है।

तमिलनाडु- तमिलनाडु में भी सात जून तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। कर्नाटक-कर्नाटक में भी सात जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा।

महाराष्ट्र- महाराष्ट्र सरकार 14 अप्रैल से लागू पाबंदियों को पहले ही 15 दिनों के लिए बढ़ा चुकी है। यह पाबंदियां एक जून को खत्म होंगी।

पढ़ें :- दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है...600 वकीलों की चिट्ठी पर बोले पीएम मोदी

गोवा- गोवा सरकार ने को ‘कोरोना कर्फ्यू’ सात जून तक बढ़ाने की घोषणा की।

दिल्ली- दिल्ली में सोमवार से लॉकडाउन में कुछ ढील देने का फैसला किया गया है। हालांकि, लॉकडाउन की पाबंदियां सात जून तक लागू रहेंगी। डीडीएमए ने मौजूदा लॉकडाउन को एक सप्ताह बढ़ा दिया है। लॉकडाउन के दौरान निर्माण स्थलों पर कामगारों और कर्मचारियों को जाने की अनुमति होगी, लेकिन उन्हें आवाजाही के लिए ई-पास लेने होंगे।

हरियाणा- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की है कि राज्य में लॉकडाउन को 7 जून तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान दुकानें अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चल सकती हैं। दुकानदारों को ऑड-ईवन फॉर्मूले का पालन करना होगा। शिक्षण संस्थान 15 जून तक बंद रहेंगे। इसके अलावा रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी लागू रहेगा।

मध्यप्रदेश- मध्यप्रदेश में पांच प्रतिशत से अधिक और इससे कम संक्रमण दर वाले जिलों के लिए अनलॉक के अलग-अलग दिशानिर्देश होंगे। राज्य में ‘कोरोना कर्फ्यू’ के प्रतिबंधों में एक जून से चरणबद्ध तरीके से छूट के बावजूद अगले हफ्ते पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू रहेगा।

हिमाचल प्रदेश- हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में लागू पाबंदियों को सात जून तक बढ़ाने का एलान किया है।

पढ़ें :- UP Toll Tax : यूपी के चारों एक्सप्रेस वे पर नहीं बढ़ेगा टोल टैक्स, नई रेट लिस्ट जारी

नगालैंड- नगालैंड में 11 जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

अरुणाचल प्रदेश- अरुणाचल प्रदेश के सात जिलों में सात जून तक पाबंदी रहेगी। मणिपुर- मणिपुर में 11 जून तक सात जिलों में कर्फ्यू लागू रहेगा।

मिजोरम- मिजोरम ने भी आईजोल निगम क्षेत्र में छह जून तक पाबंदी बढ़ाने की घोषणा की है।

मेघालय- मेघालय सरकार ने ईस्ट खासी हिल्स जिले में पूर्ण लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...