1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. अरबपतियों के लिए बेहतर रहा साल 2020, कोरोना संकट में अडानी ग्रुप की बढ़ी सबसे ज्यादा दौलत

अरबपतियों के लिए बेहतर रहा साल 2020, कोरोना संकट में अडानी ग्रुप की बढ़ी सबसे ज्यादा दौलत

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट के दौरान कई कंपनियों को करोड़ों-अरबों का नुकसान हुआ। कई कंपनियां तो बंद भी हो गईं, जिसके कारण हजारों लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। लेकिन इस दौरान देश के कुछ अरबपतियों की संपत्तियों में बढ़ोत्तरी देखी गयी और 2020 उनके लिए बेहतर साल रहा। इसमें सबसे ज्यादा तेजी से गौतम अडानी और सायरस पूनावाला की संपत्ति में वृद्धि दर्ज की गई। अरबपतियों की संपत्ति में यह वृद्धि उनके कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी के कारण हुई है।

पढ़ें :- फंड की कमी के चलते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार,जानें कितनी है उनकी नेटवर्थ?

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी की दौलत में पिछले साल 21.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। साल 2020 में अडानी ग्रुप कंपनियों के शेयरों में तेजी ज्यादा रही, जिसके कारण गौतम अडानी की दौलत 174.8 फीसदी बढ़ी। वहीं, मुकेश अंबनी की संपत्ति में 30.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

कोरोना वैक्सीन के कारण संपत्ति में आया उछाल
देश में कोरोना वैक्सीन तैयार कर ली गयी है। 16 जनवरी से कोरोना का टीकाकरण भी शुरू हो जाएगा। वहीं, सायरस पूनावाला की संपत्ति में उछाल कोरोना वैक्सीन के कारण आया है। दरअसल, सायरस पूनावाला की संपत्ति में जबरदस्त उछाल उनकी कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट द्वारा बनाए गए कोरोना वैक्सीन के कारण आया। सायरस पुनावाला की संपत्ति पिछले साल 86.7 फीसदी उछल गई। उनके कुल संपत्ति में 7.6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी 2020 में हुई। सीरम इंस्टिट्यूट को अगस्त, 2020 में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका और नोवावैक्स की ओर से 150 मिलियन डॉलर का ऑर्डर कोरोना वैक्सीन के निर्माण के लिए मिला था।

अडानी ग्रुप की कंपनियों में तेजी से उछाल
वर्ष 2020 में अडानी ग्रुप की कंपनियों में जोरदार तेजी रही है। अडानी ग्रीन के शेयरों ने 582 फीसदी की तेजी दिखाई। वहीं, अडानी गैस और अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 112 फीसदी और 86 फीसदी मजबूत हुए। अडानी ट्रांसमिशन में 40 फीसदी और अदानी पोर्ट्स में 4 फीसदी की तेजी रही। इनमें गौतम आडानी की हिस्सेदारी से उनकी संपत्ति में जोरदार तेजी आई। गौतम अडानी का कारोबारी साम्राज्य पोर्ट, हवाई अड्डा, एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, एग्रो बिजनेस, रियल एस्टेट, रक्षा और फाइनेंशियन सर्विसेज में है।

देश के शीर्ष 10 अरबपतियों की संपत्ति में इजाफा

पढ़ें :- प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, पूछा-देश में 30 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं?
नामरैंकिंगकुल संपत्ति (अरब डॉलर में)वृद्धि (%) में2020 में कुल संपत्ति में बढ़ोतरी (अरब डॉलर में)
मुकेश अंबानी13733118
गौतम अडानी373517522
अजीम प्रेमजी5526397
शिव नाडर6724538
लक्ष्मी मित्तल11518253
सायरस पूनावाला12716.1878
उदय कोटक13116112
राधाकृष्ण दमानी13515.75452
दिलीप साध्वी21510.3373
सुनील मित्तल25110111

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...