1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जिस देश के युवा उत्साह और जोश से भरे हुए हों, उस देश की प्राथमिकता सदैव युवा ही होंगे: पीएम मोदी

जिस देश के युवा उत्साह और जोश से भरे हुए हों, उस देश की प्राथमिकता सदैव युवा ही होंगे: पीएम मोदी

NCC कैडेट्स, भारत की युवा पीढ़ी के रूप में देश की अमृत पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये अमृत पीढ़ी आने वाले 25 वर्षों में देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी, भारत को आत्मनिर्भर व विकसित बनाएगी। इसके साथ ही पीएम ने कहा कि, जिस देश के युवा उत्साह और जोश से भरे हुए हों, उस देश की प्राथमिकता सदैव युवा ही होंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शनिवार को दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली में शामिल हुए। एनसीसी इस साल अपनी स्थापना का 75वां वर्ष मना रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि, आजादी के 75 वर्ष के इस पड़ाव में NCC भी अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। जिन लोगों ने NCC का प्रतिनिधित्व किया है और इसका हिस्सा रहे हैं, मैं राष्ट्र निर्माण में उनकी सराहना करता हूं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: लोकसभा की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू, पीएम मोदी बोले-इस बार मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं

NCC कैडेट्स, भारत की युवा पीढ़ी के रूप में देश की अमृत पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये अमृत पीढ़ी आने वाले 25 वर्षों में देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी, भारत को आत्मनिर्भर व विकसित बनाएगी। इसके साथ ही पीएम ने कहा कि, जिस देश के युवा उत्साह और जोश से भरे हुए हों, उस देश की प्राथमिकता सदैव युवा ही होंगे। आज का भारत भी अपने सभी युवा साथियों को वो प्लेटफॉर्म देने का प्रयास कर रहा है जो आपके सपने को पूरा कर सके।

भारत की डिजिटल क्रांति हो, भारत की स्टार्ट-अप क्रांति हो, इनोवेशन क्रांति हो, इन सबका सबसे बड़ा लाभ युवाओं को ही तो हो रहा है। साथ ही कहा कि, आज भारत जिस तरह अपने डिफेंस सेक्टर में लगातार रिफॉर्म्स कर रहा है, उसका लाभ भी देश के युवाओं को हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि, जब हम युवाओं पर भरोसा करते हैं तब क्या परिणाम आता है इसका उत्तम उदाहरण हमारा स्पेस सेक्टर है। देश ने स्पेस सेक्टर का द्वारा युवा टैलेंट के लिए खोल दिया और देखते ही देखते पहला प्राइवेट सैटेलाइट लांच किया गया।

साथ ही कहा कि, बीते एक दशक के दौरान एनसीसी में बेटियों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। मैं देख रहा था यहां जो परेड हुई उसका नेतृत्व भी बेटी ने किया। पीएम मोदी ने कहा कि, एक भी मौका खोना नहीं है, बस मां भारती को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लेकर चलते ही रहना है, बढ़ते ही रहना है, नई-नई सिद्धियों को प्राप्त करते ही जाना है, विजयश्री का संकल्प लेकर चलते ही जाना है।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में पहले चरण की 102 सीटों पर थमा प्रचार, मतदान 19 अप्रैल को

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...