1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. फिर बिगड़ी दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार तबीयत, सायरा बानो ने दी जानकारी

फिर बिगड़ी दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार तबीयत, सायरा बानो ने दी जानकारी

बॉलीवुड दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार स्वास्थ्य कारणों के चलते मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वह रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए हैं। दिलीप कुमार की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार के स्वास्थ्य कारणों के चलते हम यहां रूटीन चेकअप के लिए आए हैं। ईश्वर की कृपा से हम जल्द से जल्द घर जाएंगे।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: बॉलीवुड दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार स्वास्थ्य कारणों के चलते मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वह रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए हैं। दिलीप कुमार की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार के स्वास्थ्य कारणों के चलते हम यहां रूटीन चेकअप के लिए आए हैं। ईश्वर की कृपा से हम जल्द से जल्द घर जाएंगे।

पढ़ें :- Mouni Roy hot pic: मौनी रॉय ने ऑल ब्लैक आउटफिट में शेयर की हॉट तस्वीरें, फैन्स ने दिए गजब रिएक्शन

दरअसल, उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से सब ठीक रहा तो हम कल ही खार हिंदुजा नॉन कोविड अस्पताल से दिलीप कुमार के साथ घर चले जाएंगे। मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच किसी भी कारण से अस्पताल जाना खतरनाक है। उम्मीद है कि दिलीप कुमार स्वस्थ्य होकर जल्द ही सुरक्षित अपने घर वापस जाएंगे। बता दें कि दिलीप कुमार 98 साल के हैं और इस साल कोरोना संकट के चलते उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाया था।

पढ़ें :- Naveen Polishetty Accident: नवीन पॉलिशेट्टी का भयंकर एक्सीडेंट कंधा टूट, अमेरिका के अस्पताल में एडमिट

साल 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते उन्होंने अपने दो भाइयों को खोया है। उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी पत्‍नी सायरा बानो ने कहा था कि इस साल दिलीप साहब की उम्र तो बढ़ेगी, लेकिन शुभकामनाओं और शोर शराबे से वह दूर ही रहेंगे. गौरतलब है कि दिलीप कुमार का जन्‍म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्‍तान में हुआ था और उनका पहला नाम यूसुफ खान था. बाद में उन्‍हें पर्दे पर दिलीप कुमार के नाम से शोहरत मिली. एक्टर ने अपना नाम एक प्रेड्यूसर के कहने पर बदला था, जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर दिलीप कुमार के नाम से लोग जानने लगे.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...