1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. विरुषका के घर जाने पर नौकर नहीं वो खुद परोसते हैं खाना, जानिए किसने किया ये खुलासा

विरुषका के घर जाने पर नौकर नहीं वो खुद परोसते हैं खाना, जानिए किसने किया ये खुलासा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। विराट कोहली अपने बल्लेबाजी, फिटनेस, स्टाइलिश लुक और अक्रामक व्यवहार के लिए जाने जाते है। अक्सर खेल के दौरान आपने उन्हें मैदान पर अक्रामक रूख अख्तियार करते देखा होगा। इस कारण उनको पसंद करने वाले व्यक्तियों के साथ साथ नापसंद करने वालों की तदाद भी ज्यादा है। कुछ लोगों के नजर में उनकी छवि घमंडी और झगड़ालू व्यवहार के व्यक्ति की बन गई है।

पढ़ें :- RCB vs KKR Pitch Report and Playing-XI : आज बेंगलुरु में होगी रनों की बरसात, यहां चेक करें संभावित प्लेइंग-11

लेकिन इन सब बातों के बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक ऐसी बात का खुलासा किया है जिससे आपका विराट को लेकर नजरिया बदल जायेगा। उन्होंने बताया है कि विराट के घर नौकर नहीं रखा गया है। अगर आप उनके घर खाना खाने जाते हैं तो दोनो विराट और अनुष्का अपने हांथों से आपको खाना परोसते हैं।

विराट बिल्कुल जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। यही बात उन्हें अन्य दूसरों से अलग करती है। उन्होंने स्पोर्टस ​क्रिड़ा को दिये एक साक्षात्कार में कहा कि मै नहीं जानता की लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं लेकिन मै उन्हें करीब से जानता हूं विराट और अनुष्का दोनो बेहतर व्यक्तित्व के इंसान है।

 

पढ़ें :- टी20 वर्ल्ड कप में USA के लिए खेलेंगे कोरी एंडरसन, मौका न मिलने पर छोड़ दिया था न्यूजीलैंड
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...