1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 20 मई का राशिफल : इन पांच राशि वाले आज होंगे मालामाल, अन्य क्षेत्रों में भी होगा लाभ

20 मई का राशिफल : इन पांच राशि वाले आज होंगे मालामाल, अन्य क्षेत्रों में भी होगा लाभ

राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होता है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण कर सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होता है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण कर सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।  राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती के मौके पर जानें कौन है नीम करोली बाबा और उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से

मेष
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप माता पिता को किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी लेकर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव आज समाप्त होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बांधों को दूर करने के लिए अपने सीनियर्स की आवश्यकता होगी। व्यापार के कुछ कार्य लंबे समय से रूके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। संतान पक्ष को अच्छे कार्य करते देख आज आपके मन में संतोष रहेगा। सामाजिक कार्य पर भी आज आप कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी।

वृष 
आप का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ होता दिख रहा है। लव लाइफ में यदि आपने अपने जीवन साथी को अभी तक अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो आज मिलवा सकते हैं। उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आज धन लाभ होता दिख रहा है। व्यापार मे लाभ के नए नए अवसर मिलेंगे।

मिथुन

आपके लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। अपने व्यवसाय में सावधान रहना होगा, यदि आज कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें। क्योंकि भविष्य में आप को कष्ट उठाना पड़ सकता है, इसलिए व्यापार में यदि आज कोई जोखिम उठाना पड़े, तो सोच समझकर ही उठाएं। आज आपकी माता जी को शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसमें कुछ धन्य व्यय होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने भाई बहनों के साथ कुछ अहम मुद्दों पर विचार विमर्श कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024 : हनुमान जयंती पर करें सुंदरकांड का पाठ, आत्मविश्वास बढ़ता है और मन शांत होता है

कर्क
आज का दिन आपके लिए सुख व शांति भरा रहेगा। व्यापार में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। परिवार व व्यवसाय में पिछले कुछ दिनों से कोई तनाव चला रहा था, तो वह आज समाप्त हो सकता है। आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी। आज आप अपनी पत्नी के लिए कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं।

सिंह
आपको आपके व्यवसाय में बड़े लाभ मिलने से बड़ी मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है, इससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे आपको अपने भविष्य की चिंता कम होगी। आज आपको अपने भाई व बहन से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। यदि आप किसी मित्र को धन उधार देना पड़े, तो सोच समझ कर दें क्योकि उसके वापस आने की संभावना कम है।

कन्या
आपके लिए व्यस्तता व भागदौड़ भरा दिन रहेगा। आप अपने कारोबार में जो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था, तो आज उसे सही कर सकते हैं, जिसमें आज आप व्यस्त रहेगे। व्यस्तता के बीच आप आपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसमें जीवन साथी प्रसन्न नजर आएंगे। संतान से आज आपको संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मनुष्य हर्षित होगा। सायंकाल के समय आज अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे और कुछ धन भी व्यय होगा।

तुला
आज का दिन आपके लिए राजनीति के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को आज नए अवसर प्राप्त होंगे, जिसमें उनकी ख्याति चारों ओर फैलेगी और आपके जनसमर्थन में भी बढ़ोतरी होगी। सायंकाल के समय आप किसी विशेष समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें किसी महान व्यक्ति के मिलने से आपको लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है। आज आप सांसारिक सुख के साधनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, इसमें आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा।

वृश्चिक
आज आप अपनी संतान के भविष्य व विवाह से संबंधित कुछ विशेष निर्णय ले सकते हैं, इसमें आपको अपने जीवन साथी व माता पिता की सलाह की आवश्यकता होगी, जिसके बाद आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। रोजगार की दिशा में कार्य कर रहे लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी कुछ हल्का फुल्का रहेगा और बाहर के खानपान से सावधानी बरतनी होगी, लेकिन आज आपको अपने निकटवर्ती लोगों के विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024 : हनुमान जयंती आज, करें संकट मोचन की पूजन

धनु
आज का दिन आपके लिए शांतिप्रिय रहेगा। आप पिताजी की सलाह आपके व्यापार में लंबे समय से लटकी हुई थी, वह फाइनल हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान को सामाजिक कार्य करते देख आज मन मे हर्ष होगा। यदि आप कोई लोन अथवा कर्ज लेना पडे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। सायंकाल के समय आज आपका आपकी माता जी से कोई वाद विवाद हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

मकर
आपको आज उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको नौकरी मे प्रमोशन व धन लाभ हो सकता है। जिसके बाद आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कुंभ  
आपके लिए उत्तम लाभ के अवसर लेकर आएगा, लेकिन आज आपको अवसरों को पहचानना होगा। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो वह आपके हाथ से निकल सकते हैं। आज आपको आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जिसके बाद आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। सायंकाल का समय आप अपने परिवार से छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।

मीन
आज आपका खोया हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आपके मन में प्रसन्नता रहेगी और आप अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे एवं किसी कठिन समस्या का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। यदि आप कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...