1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. ये भारतीय करते है दुनिया की बड़ी टेक्निकल कंपनियों पर राज, देख कर गर्व होगा

ये भारतीय करते है दुनिया की बड़ी टेक्निकल कंपनियों पर राज, देख कर गर्व होगा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के कई दिग्गज दुनिया की कई बड़ी टेक्निकल कंपनियों के कर्ता धरता है। ये जान के आपको थोड़ा आश्चर्य जरूर होगा पर हम अपने देश के लोगों को दुनिया पर राज करते देख गौरान्वित हो जाएंगे। आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही दस भारतियों को जो विश्व के बड़ी कंपनीयों पर राज कर रहे है। टेक्निकल से लेकर आईटी तक के क्षेत्र में भारतियों का जलवा है। गुगल के सीईओ सुंदर पिचाई को कौन नहीं जानता। ऐसे अभी कई भारतीय ऐसे है जिनसे आपको रुबरु होना। हम ऐसे भारतियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने भारत का परचम पूरे विश्व में फहराया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2023: बसपा सांसद संगीता आजाद और सीमा कुशवाहा भाजपा में शामिल

1 – सुंदर पिचाई, सीईओ (अल्फाबेट) : भारत के चेन्नई में पैदा हुए सुंदर पिचाई साल 2019 से गुगल की पैरेंट्स कंपनी अल्फाबेट आईएनसी के सीईओ हैं। पिचाई साल 2014 में गुगल के हेड बनें थे। इन्होंने अपने 15 साल के करियर में एंड्राइडए क्रोमए मैप और एंड्राइड जैसी टेक्नोलॉजी पर काम किया है। इन्होंने आईआईटी खड़गपुर से बीटेक किया है।

2 – सत्या नडेला, सीईओ (माइक्रोसाफ्ट) : भारत के हैदराबाद में पैदा हुए सत्या नडेला फरवरी 2014 से माइक्रोसाफ्ट के सीईओ हैं। इन्होंने मनिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की है। नडेला ने साल 1992 में माइक्रोसाफ्ट से विंडोज एनटी ऑपरेटिंग सिस्टम डेवलपर्स के तौर पर शुरूआत की थी।

3 – शांतनु नारायण, सीईओ (एडाब) : शांतनू भारत के हैदराबाद में पैद हुए। इन्होंने 1998 में एडाब ज्वाइन की। इसके बाद साल 2007 में कंपनी के सीईओ बने। इन्होंने ओसमानिया यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ साइंस का कोर्स किया है और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है।

4 – अरविंद कृष्णा, सीईओ (आईबीएम) : अरविंद ने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है। यह साल 2020 में आईबीएम के सीईओ बनें। इन्होंने आईबीएम में करीब 30 साल तक काम किया है।

पढ़ें :- प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता है-गैरजरूरी मुद्दे उठाकर जनता का ध्यान भटकाना: प्रियंका गांधी

5 – रेवाती एडवैथी, सीईओ (फ्लेक्स) : रेवाती एडवैथी साल 2019 में फ्लेक्स की सीईओ बनीं। इन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइड, पिलानी से बैचलर डिग्री हासिल की है।

6 – जयाश्री उलाल, प्रेसिडेंट एंड सीईओ (एरीसटा नेटवर्क) : जयाश्री उलाल साल 2008 में एरीसटा नेटवक की प्रेसिडेंट और सीईओ बनीं। इन्होंने सैनफ्रैंसिस्को से बैचलर और सान्ता कालरा यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है।

7 – निकेश अरोरा, सीईओ(पालो आल्टो नेटवर्क) : निकेश अरोरा ने साल 2018 में पालो आल्टो नेटवक में बतौर सीईओ ज्वाइन किया था। इससे पहले इन्होंने गुगल और साफ्ट बैंक में काम किया था। इन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बैचलर डिग्री हासिल की है। और बोस्टन कॉलेज से एमबीए किया है।

8 – पराग अग्रवाल, सीटीओ(ट्वीटर) : पराग अग्रावल ट्वीटर के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर हैं। इन्होंने सीटीओ के तौर पर साल 2011 में ट्वीटर ज्वाइन किया था। इससे पहले इन्होंने माइक्रोसाफ्ट और याहू की रिसर्च टीम के साथ काम किया है। अग्रावल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे से ग्रेजुएट है।

9 – अंजली सूट, सीईओ (वीएमओ) : अंजली सूद वीएमओ की सीईओ हैं। इन्होंने वीएमओ साल 2017 में ज्वाइन किया था। इससे पहले वो अमेजन और टाइम वार्नर के साथ काम कर रही थी।

पढ़ें :- शिक्षक हत्या मामले में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, कहा-भाजपा का अहंकार शासन से प्रशासन तक पहुंचा

10 – अमन भुटानी, सीईओ( गो डैडी) : अमन भुटानी ने साल 2019 में गो डैडी के सीईओ बने थे। इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री हासिल की है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...