1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ब्रेकअप के बाद 6 महीने घर में कैद रही थी ये खूबसूरत अभिनेत्री, किसी से नही की थी बात!

ब्रेकअप के बाद 6 महीने घर में कैद रही थी ये खूबसूरत अभिनेत्री, किसी से नही की थी बात!

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

मुंबई: हर शख्स की जिंदगी में एक ऐसा दौर जरूर आता है जब वो बुरी तरह टूट जाता है। पर्दे पर हमेशा खुश और ग्लैमरस दिखने वाले एक्टर्स भी असल जिंदगी में कई बुरे दौर से गुज़रते हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की उस अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ब्रेकअप के बाद 6 महीने घर में कैद रही थी। तो आइए जानते हैं उस अभिनेत्री के बारे में।

पढ़ें :- Palak Tiwari Hot Pic: Golden Lehenga पहन पलक तिवारी ने शेयर की हॉट तस्वीरें

जिस अभिनेत्री की यहाँ बात हो रही है उस अभिनेत्री का नाम परिणीति चोपड़ा है। परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक खूबसूरत अभिनेत्री हैं। हम आपको बता दें जल्द ही परिणीति चोपड़ा की फिल्म “जबरिया जोड़ी” बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिलहाल परिणीति चोपड़ा इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।इसी दौरान वह एक शो पर पहुंची थी जहां पर उन्होंने अपने जीवन के बारे में खुलकर बात किया है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी अपने उसी दौर का खुलासा किया है जब वो डिप्रेशन में चली गई थीं। परिणीति चोपड़ा ने बताया कि जब वह बॉलीवुड में डेब्यू कर रही थी उस समय वह एक अभिनेता के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन रिलेशनशिप के कुछ ही महीनों बाद उनका ब्रेकअप हो गया था।

परिणीति चोपड़ा ने आगे कहा कि इस बात का उन्हें इस कदर सदमा लगा था कि, उन्होंने खुद को 6 महीने तक घर में कैद कर लिया था। इस दौरान वह किसी से नहीं मिलती थी। जानकारी के लिए आपको बता दें परिणीति चोपड़ा ने “इशकजादे” जैसी सुपरहिट फिल्म में काम कर चुकी हैं। बता दे की परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ 9 अगस्त को पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा उनके साथ लीड रोल में नजर आएंगे।

 

पढ़ें :- Hotness Alert: ब्लैक आउटफिट में शोभिता ने शेयर की सिजलिंग तस्वीरें, फैंस ने दिये गज़ब रिएक्शन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...