1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ स्लोगन को पलीता लगा रहा है ये भाजपा का नेता

‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ स्लोगन को पलीता लगा रहा है ये भाजपा का नेता

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ स्लोगन जारी किया है। इसके अलावा पीएम मोदी हर संबोधन में ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ स्लोगन जरूर दोहराते हैं, लेकिन उनकी पार्टी के स्थानीय नेता इस स्लोगन को ही पलीता लगाता नजर आ रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मेरठ। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ स्लोगन जारी किया है। इसके अलावा पीएम मोदी हर संबोधन में ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ स्लोगन जरूर दोहराते हैं, लेकिन उनकी पार्टी के स्थानीय नेता इस स्लोगन को ही पलीता लगाता नजर आ रहा है। मेरठ के सेंट्रल मार्केट में शास्त्री नगर मंडल मंत्री द्वारा लगाए गए होर्डिंग पर लिखा है कि यदि आप स्वस्थ हैं तो मास्क न पहनें। यह होर्डिंग लोगों में चर्चा का विषय बन गया है।

पढ़ें :- Sonauli:तस्करी के लिए छिपाकर रखा गया लाखो रुपये का कपड़ा बरामद

शास्त्री नगर के मंडल मंत्री देवेंद्र भुरंडा की तरफ से कोविड जागरूकता के लिए सेंट्रल मार्केट में होर्डिंग लगवाया गया है। होर्डिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी से लेकर महानगर अध्यक्ष और सांसद विधायकों के साथ-साथ मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर की भी फोटो है। होर्डिंग में लिखा है- ‘अगर आप स्वस्थ हैं तो आपको मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं है। मास्क केवल उन्हें ही पहनना चाहिए जो अस्वस्थ हैं या जिन्हें खांसी हो, बुखार हो या सांस लेने में कठिनाई हो।’

पूछने पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। मंडल अध्यक्ष से बात कर होर्डिंग हटवाएंगे। शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर ने कहा कि यह प्रिंटिंग की गलती से हुआ है। होर्डिंग उतरवाया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...