1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. लाईट जाने के बाद भी पूरी रात रोशनी देगा ये बल्ब, बाकी खासियत जान कर हैरान रह जाएंगे आप

लाईट जाने के बाद भी पूरी रात रोशनी देगा ये बल्ब, बाकी खासियत जान कर हैरान रह जाएंगे आप

लाईट जाना एक बेहद आम बात है। कुछ जगहें ऐसी है जहं बहुत कम ही समय के लिए या बहुत कम ही लाईट जाती है। जबकि कुछ जगहें ऐसी हैं जहां घंटो लाईट गुम रहती है। दिन में लाईट जाना तो काम चल जाता है...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लाईट जाना एक बेहद आम बात है। कुछ जगहें ऐसी है जहं बहुत कम ही समय के लिए या बहुत कम ही लाईट जाती है। जबकि कुछ जगहें ऐसी हैं जहां घंटो लाईट गुम रहती है। दिन में लाईट जाना तो काम चल जाता है मगर अगर रात में लंबे समय के लिए लाईट गुम हो जाती है तो मानो बुरा हाल हो जाता है।

पढ़ें :- Chandrayaan-3 Mission: 'प्रज्ञान-विक्रम से नहीं मिल रहा सिग्नल', एक्टिव नहीं हुए तो ISRO का ये होगा अगला कदम

ऐसे में आज हम आपको ऐसे इनवर्टर बल्ब के बारे में बताने जा रहे है। जो पूरी रात आपको रोशनी दे सकता है। मतलब करीब 12 घंटे। हम आपको ऐसे इनवर्टर बल्ब के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आपको बैटरी भी साथ में मिलेगी। ये बल्ब सिंगल चार्ज में लगातार मतलब पूरी रात आपको रोशनी दे सकता है। करीब 12 घंटे तक ये बल्ब जल सकता है।

ये इनवर्टर बल्ब मल्टी कलर ऑप्शन में आता है। जिसमें आपको रंगीन कलर में कई ऑप्शन के साथ वाइट कलर का बल्ब मिल जाएगा। ये बल्ब गांव-देहात में उन घरों में आसानी से काम आ सकता है। जहां इनवर्टर नहीं होता और बिजली पूरी रात गायब रहती है।

साथ ही इस इनवर्टर एलईडी बल्ब में कई बेहतरीन फीचर्स भी दिए गए हैं। इनवर्टर बल्ब में मेड इन 2200 एमएएच की बैटरी दी गई है। ये बल्ब अलग-अगल बैटरी कैपेसिटी में आता है। जिस बल्ब के बारे में हम आपको बता रहे है, वो wipro का बनाया हुआ बल्ब है और ये बल्ब 12W का है। इस  बल्ब को 47 प्रतिशत की छूट के साथ करीब 520 रुपये में आप खरीद सकते हैं।

पढ़ें :- भारत में आईफोन खरीदने के लिए उमड़ी भारी भीड़, इस शख्स के हाथ लगा सबसे पहला iPhone 15 Pro Max
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...