1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. इस कंपनी ने भारत के बजार आटो सेक्टर में मचाई धूम, बेच दी करोड़ो की संख्या में बाइक्स और स्कूटर

इस कंपनी ने भारत के बजार आटो सेक्टर में मचाई धूम, बेच दी करोड़ो की संख्या में बाइक्स और स्कूटर

जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा दशकों से अपने वाहनों की बिक्री भारत के बाजारों में कर रही है। साल 2001 में कंपनी ने अपनी एक्टिवा स्कूटर के साथ भारत में पहला कदम रखा था। देखते ही देखते Honda एक्टिवा न केवल कंपनी की बल्कि देश की सबसे ज्यादा बेची जाने वाली स्कूटर बन गई है। आज कंपनी ने एक और नया कीर्तिमान अपने नाम किया है, कंपनी का दावा है कि उसने भारतीय बाजार में अब तक 5 करोड़ यूनिट्स दोपहिया वाहनों की बिक्री कर ली है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा दशकों से अपने वाहनों की बिक्री भारत के बाजारों में कर रही है। साल 2001 में कंपनी ने अपनी एक्टिवा स्कूटर के साथ भारत में पहला कदम रखा था। देखते ही देखते Honda एक्टिवा (Activa) न केवल कंपनी की बल्कि देश की सबसे ज्यादा बेची जाने वाली स्कूटर बन गई है। आज कंपनी ने एक और नया कीर्तिमान अपने नाम किया है, कंपनी का दावा है कि उसने भारतीय बाजार में अब तक 5 करोड़ यूनिट्स दोपहिया वाहनों (Vans) की बिक्री कर ली है।

पढ़ें :- UP Toll Tax : यूपी के चारों एक्सप्रेस वे पर नहीं बढ़ेगा टोल टैक्स, नई रेट लिस्ट जारी

हाल के दिनों में Honda के वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। कंपनी का कहना है कि शुरुआती 2.5 करोड़ वाहनों की बिक्री के आंकड़े को छूने में तकरीबन 16 साल का समया लगा था। लेकिन अगले 2.5 करोड़ वाहनों को कंपनी ने महज 5 साल के भीतर ही बेच डाले हैं। यहां यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि कंपनी ने कुछ महीनों (Months) पहले ही घोषणा की थी कि, उसने Activa स्कूटर के 2.5 करोड़ यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...