1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. पाकिस्तान के मीडियम पेसर की बीवी की दिल पर राज करता है ये भारतीय क्रिकेटर, कहा-मैं उनकी…

पाकिस्तान के मीडियम पेसर की बीवी की दिल पर राज करता है ये भारतीय क्रिकेटर, कहा-मैं उनकी…

भारत भले ही कल पाकिस्तान से टी20 विश्व कप का लीग मैच हार गया हो। लेकिन हमारे क्रिकेटर पाक के क्रिकेटरों की बीवियों के दिलों पर भी राज करते हैं। एक पाक के क्रिकेटर की बीवी ने कहा भी है कि मैं भारत के कप्तान विराट कोहली की जबरा फैन हूं। 'रन मशीन' नाम से पहचान बनाने वाले विराट कोहली के फैन्स सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत भले ही कल पाकिस्तान से टी20 विश्व कप(T20 World Cup) का लीग मैच हार गया हो। लेकिन हमारे क्रिकेटर पाक के क्रिकेटरों की बीवियों के दिलों पर भी राज करते हैं। एक पाक के क्रिकेटर की बीवी ने कहा भी है कि मैं भारत के कप्तान विराट कोहली की जबरा फैन हूं। ‘रन मशीन’ नाम से पहचान बनाने वाले विराट कोहली के फैन्स सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हैं। पाकिस्तान में भी विराट कोहली की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। इसका एक उदारण यह है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मीडियम पेसर(Medium pesar) हसन अली की पत्नी शामिया आरजू भी विराट कोहली की ‘जबरा फैन’ हैं।

पढ़ें :- RR vs DC Playing 11 : राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में इन प्लेयर्स को मिल सकता है मौका

शामिया आरजू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम(Instagram) पर फैन्स के साथ बातचीत के सेशन में इस बात का खुलासा किया था कि वह विराट कोहली की बड़ी फैन हैं। उन्होंने विराट कोहली को अपना फेवरेट बल्लेबाज बताया था। विराट कोहली की फैन होने के साथ-साथ शामिया आरजू का भारत के साथ भी खास रिश्ता है। दरअसल, शामिया एक भारतीय नागरिक हैं, जिनकी शादी पाकिस्तानी पेसर हसन अली के साथ 2019 में दुबई में हुई थीं। शामिया(shamiya Aarju) भारत में हरियाणा से संबंध रखती हैं। वह हरियाणा के नूंह जिले के गांव चंदेनी की रहने वाली हैं। शामिया अमीरात एयरलाइंस के साथ एक फ्लाइट इंजीनियर हैं और उनका परिवार नई दिल्ली में बसा हुआ।

शामिया आरजू वह कुछ साल पहले दुबई में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज से मिली थी और तब से उनकी दोस्ती बढ़ गई। कुछ साल की दोस्ती के बाद दोनों के बीच जब प्यार हुआ तो उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। शामिया ने जहां विराट कोहली को अपना फेवरेट बल्लेबाज बताया था तो वहीं अपना पसंदीदा गेंदबाज अपने पति हसन अली को बताया था। हसन अली और शामिया आरजू का निकाह भारत और पाकिस्तान के बीच उस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ था। शामिया के पिता लियाकत अली ने बताया था कि बंटवारे के वक्त उनके काफी रिश्तेदार पाकिस्तान चले गए थे। हसन अली पाकिस्तान के चौथे क्रिकेटर हैं, जो भारतीय लड़की(Indian Girl) से परिणय सूत्र(marrage) में बंधे। उनसे पहले जहीर अब्बास, मोहसिन खान और शोएब मलिक भी भारतीय मूल की लड़की से शादी कर चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...