लखनऊ: अंग्रेजी के कुछ अक्षर ऐसे होते हैं। जिनका सही उच्चारण करना बेहद मुश्किल काम होता है। ऐसे में कुछ अंग्रेजी के शब्द ऐसे है। जिन्हें बोलने में जुबान लड़खड़ा जाती है। आमतौर पर लोगों का जहां Czechoslovakia (चेकोस्लोवाकिया) जैसे अंग्रेजी शब्दों को ही पढ़ने में मुश्किल होती है। जिसका उच्चारण करने में लगभग साढ़े 3 घंटे का समय लग सकता है। अब आपको दिमाग में यह बात घूम रही होगी कि आखिर वह कौन सा शब्द है इसे पढ़ना के लिए हमें अपने 3:30 घंटे बर्बाद करने पड़ेंगे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंग्रेजी के सबसे लंबे शब्द में 1,89,819 अक्षर हैं। अगर आपको इस शब्द का सही उच्चारण करना होगा तो आपको लगभग 3:30 घंटे का समय अपना यहां पर देना होगा। यह शब्द इंसान के शरीर में पाए जाने वाले टिटिन नाम के एक प्रोटीन का रासायनिक नाम है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक मानव शरीर में 20 लाख से अधिक प्रोटीन है यह प्रोटीन अमीनो एसिड से बने होते हैं। मानव शरीर में 20 लाख से भी अधिक प्रोटीन हैं। ये प्रोटीन अमीनो एसिड से बने होते हैं। इंसानी शरीर में टिटिन ही अब तक ज्ञात सबसे लंबा प्रोटीन है। बता दें कि टोनिन प्रोटीन में 26000 से अधिक अमीनो एसिड होते हैं।
टिटिन प्रोटीन की खोज रेजी नटोरी ने साल 1954 में की थी। इसके बाद साल 1977 में कोस्सक मरुयामा और उनके सहयोगियों ने मिलकर इस पर और खोज की और इस प्रोटीन का नाम कोन्नेक्टिन रख दिया आपको बता दें कि उनके 2 साल बाद वान वान और उनके सहयोगियों ने भी इस प्रोटीन पर अध्ययन किया और उसका नाम टोनिन रख दिया।