1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. कपूर खानदान में इस शख्स का हुआ निधन, रिद्धिमा कपूर ने दी जानकारी

कपूर खानदान में इस शख्स का हुआ निधन, रिद्धिमा कपूर ने दी जानकारी

साल 2021 एक्टर रणवीर कपूर की फैमिली के लिए बुरा काल साबित हो रहा है। पिता ऋषि कपूर को खोने के बाद इसी साल उनका चाचा राजीव कपूर के निधन से उन्हें बड़ा झटका लगा। वहीं उनके निधन के दर्द को परिवार भुला नहीं पाया कि उनकी फैमिली में एक और मौत से उन्हें बड़ा झटका लगा है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: साल 2021 एक्टर रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फैमिली के लिए बुरा काल साबित हो रहा है। पिता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को खोने के बाद इसी साल उनका चाचा राजीव कपूर (Rajeev Kapoor) के निधन से उन्हें बड़ा झटका लगा। वहीं उनके निधन के दर्द को परिवार भुला नहीं पाया कि उनकी फैमिली में एक और मौत से उन्हें बड़ा झटका लगा है।

पढ़ें :- अपने लुक से फैंस के दिलो पर कहर ढा रही हैं शमा सिंकदर

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) के ससुर श्रवण साहनी (Shravan Sawhney) का सोमवार को निधन हो गया। ससुर के निधन से रिद्धिमा काफी टूट चुकी हैं और उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने ससुर श्रवण साहनी की फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- हम आपको याद करेंगे। रिद्धिमा के अलावा उनके पति भरत साहनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत पिता के अंतिम संस्कार का विवरण शेयर करते हुए लिखा “पिताजी हमेशा आपको याद करेंगे!”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...