1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश का नाम रोशन करने वाले ये खिलाड़ी कर रहे विरोध प्रदर्शन, WFI अध्यक्ष पर लगाया है संगीन आरोप

देश का नाम रोशन करने वाले ये खिलाड़ी कर रहे विरोध प्रदर्शन, WFI अध्यक्ष पर लगाया है संगीन आरोप

देश के चैंपियन पहलवान जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ इन्होंने कई संगीन आरोप लगाए हैं। ​इसमें विनेश फोगाट ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिसके बाद बवाल मच गया है। विनेश ने कहा कि कई लड़कियों के साथ संघ में यौन शोषण हुआ है। उसके अलावा अन्य पहलवानों ने प्रताड़ना और बदसलूकी के आरोप लगाए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Wrestlers Protest: देश के चैंपियन पहलवान जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ इन्होंने कई संगीन आरोप लगाए हैं। ​इसमें विनेश फोगाट ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिसके बाद बवाल मच गया है। विनेश ने कहा कि कई लड़कियों के साथ संघ में यौन शोषण हुआ है। उसके अलावा अन्य पहलवानों ने प्रताड़ना और बदसलूकी के आरोप लगाए।

पढ़ें :- पहलवानों की प्रेस कॉफ्रेंस से पहले राजघाट पर धारा-144 लागू, विनेश फोगाट बोलीं- हमें रोका गया, नई तारीख का जल्द होगा एलान

हालांकि, बृजभूषण शरण सिंह ने इन आरोपों को खारिज किया है। वहीं, पहलवानों का कहना है कि जब तक बृजभूषण सिंह अध्यक्ष पद से हटाए नहीं जाते उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। यही नहीं उन्होंने एफआईआर लिखवाने की भी बात कही है। आइए जानते हैं कि वो कौन कौन चैंपियन हैं, जो अभी धरना प्रदर्शन में शामिल हैं…

बजरंग पूनिया
भारत के दिग्गज पहलवानों में बजरंग पुनिया की गिनती होती है। ओलंपिक, राष्ट्रमंडल और एशियाई तीनों खेलों में पदक जीते हैं। बजरंग ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था। इसके साथ ही 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में रजत और 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था। बजरंग ने राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण (2018-गोल्डकोस्ट, 2022-बर्मिंघम) और एक रजत (2014-ग्लास्गो) अपने नाम किया है। वह विश्व चैंपियनशिप में एक रजत के अलावा तीन कांस्य भी जीत चुके हैं।

विनेश फोगाट
जंतर—मंतर पर धरने पर बैठीं विनेश फोगाट ने देश को राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण (2014, 2018 और 2022) जीत हैं। एशियाई खेलों की बात करें तो उन्होंने एक स्वर्ण (2018) और एक कांस्य (2014) जीता है। विनेश ने विश्व चैंपियनशिप में दो कांस्य अपने नाम किया है।

साक्षी मलिक
भारत की सफल महिला पहलवानों में एक साक्षी मलिक ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक अपने नाम कर चुकी हैं। साक्षी 2016 रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीती थीं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में एक स्वर्ण (2022), एक रजत (2014) और एक कांस्य (2018) जीतने में सफलता हासिल की थी।

पढ़ें :- Wrestlers Protest : कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को दिया आदेश, पहलवानों को दी जाए यौन शोषण मामले में दायर चार्जशीट की कॉपी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...