1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 14 जून तक इस राज्य ने बढ़ाया लॉकडाउन, पाबंदियों में दी जायेगी ढ़ील

14 जून तक इस राज्य ने बढ़ाया लॉकडाउन, पाबंदियों में दी जायेगी ढ़ील

तमिलनाडु सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के चलते राज्य में जारी लॉकडाउन को 10 दिन के लिए बढ़ा दिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य के अफसरों के साथ एक बैठक के बाद 14 जून सुबह तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के चलते राज्य में जारी लॉकडाउन को 10 दिन के लिए बढ़ा दिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य के अफसरों के साथ एक बैठक के बाद 14 जून सुबह तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। हालांकि इस बार लॉकडाउन में कुछ ढील दी जाएगी।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

तमिलनाडु कोरोना से काफी ज्यादा प्रभावित है। इसको देखते हुए वहां लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। तमिलनाडु सरकार ने कहा है कि लॉकडाउन में इस बार कई छूट दी जाएंगी। अब किराना,सब्जी,मांस-मछली की दुकानों को सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने की इजाजत होगी।

थोक मछली बाजारों को भी इजाजत दी जाएगी। बिजली के सामान बेचने वाली दुकानों, वाहनों की मरम्मत, हार्डवेयर की दुकानों, स्पेयर पार्ट की दुकानों, किताबों और स्टेशनरी की दुकानों को भी सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे के बीच खोलने की इजाजत दी गई है। हालांकि बीते कुछ दिनों से नए मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है।

 

पढ़ें :- रालोद चीफ जयंत चौधरी रोड शो के दौरान जख्मी, रथ के एंगल में फंसकर लहूलुहान हुआ का हाथ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...