1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हिंदी नहीं बोलने वालो की देश में कोई जगह नहीं: संजय निषाद

हिंदी नहीं बोलने वालो की देश में कोई जगह नहीं: संजय निषाद

हिंदी भाषा  को लेकर देश भर में विवाद चल रहा है। जिसको लेकर कई बड़े-बड़े नेताओं ने बयान दिया है। इसी क्रम में पिछले कुछ दिनों पहले गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हमें बातचीत के  दौरान हिंदी का प्रयोग अधिक करना चाहिए।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

लखनई। हिंदी भाषा  को लेकर देश भर में विवाद चल रहा है। जिसको लेकर कई बड़े-बड़े नेताओं ने बयान दिया है। इसी क्रम में पिछले कुछ दिनों पहले गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हमें बातचीत के  दौरान हिंदी का प्रयोग अधिक करना चाहिए। जिसके बाद अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आई। हाल ही में अजय देवगन और दक्षिण के कलाकार सुदीप किच्चा के बयान भी सुर्ख़ियों में हैं। इसी बीच अब उत्तर प्रदेश के मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि जिन लोगों को हिंदी से ऐतराज है उन्हें भारत छोड़ देना चाहिए और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को भारत में रहने का कोई हक नही है।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

इसी क्रम में उन्होंने कहा, ‘जो व्यक्ति भारत में रहना चाहता हैं उन्हें हिंदी से प्यार करना होगा। अगर आपको हिंदी पसंद नहीं है तो यह मान लिया जाएगा कि आप विदेशी हैं या विदेशी शक्तियों से जुड़े हुए हैं। उन्होनें साथ ही कहा कि हम क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन यह देश एक है और भारत का संविधान कहता है कि भारत ‘हिंदुस्तान’ है, जिसका मतलब हिंदी बोलने वालों के लिए जगह है।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...