1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप पर आया धमकी भरा मैसेज, 26/11 जैसा फिर होगा हमला

मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप पर आया धमकी भरा मैसेज, 26/11 जैसा फिर होगा हमला

मायानगरी मुंबई (Mumbai) को एक बार फिर से दहलाने की साजिश रची जा रही है। इस संबंध में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा मैसेज आया है। इस मैसेज में कहा गया हे कि मुंबई (Mumbai) को उड़ाने की पूरी तैयारी है। कभी भी हमला किया जा सकता है। धमकी देने वाले ने कहा है कि यह हमला 26/11 हमले जैसा होगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। मायानगरी मुंबई (Mumbai) को एक बार फिर से दहलाने की साजिश रची जा रही है। इस संबंध में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा मैसेज आया है। इस मैसेज में कहा गया हे कि मुंबई (Mumbai) को उड़ाने की पूरी तैयारी है। कभी भी हमला किया जा सकता है। धमकी देने वाले ने कहा है कि यह हमला 26/11 हमले जैसा होगा।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

 

इस मैसेज के बाद मुंबई पुलिस (Mumbai Police)  अलर्ट मोड में आ गई है। कहा गया है कि मैसेज भेजने वाले की पड़ताल की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह मैसेज पाकिस्तान के नंबर से आया है। मैसेज में कहा गया है कि मेरी जांच करोगे तो लोकेशन पाकिस्तान (Location Pakistan) दिखाएगी, लेकिन धमाका मुंबई (Mumbai) में होगा। धमकी देने वाले ने मैसेज में लिखा है कि भारत में इस हमले को छह लोग अंजाम देंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...