1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Tiger Shroff health : टाइगर श्रॉफ ने कुछ ऐसा वीडियो किया पोस्ट, फैंस बोले- ‘ये कैसे हुआ आपके साथ’

Tiger Shroff health : टाइगर श्रॉफ ने कुछ ऐसा वीडियो किया पोस्ट, फैंस बोले- ‘ये कैसे हुआ आपके साथ’

Tiger Shroff health: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा वीडियो पोस्ट कर दिया जिसे देख कर उनके फैंस परेशान हो रहे हैं। इस वीडियो में एक्टर थोड़े बीमार दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक्टर अपना चेकअप करवा रहे हैं। अब जैसे ही टाइगर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Tiger Shroff health: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा वीडियो पोस्ट कर दिया जिसे देख कर उनके फैंस परेशान हो रहे हैं। इस वीडियो में एक्टर थोड़े बीमार दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक्टर अपना चेकअप करवा रहे हैं। अब जैसे ही टाइगर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उनके फैंस इस वीडियो को देखकर परेशान हो रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस के कमेंट्स करके टाइगर के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना भी कर रहे हैं।

पढ़ें :- Neena Gupta की बेटी मसाबा ने फैन्स को दी हैप्पी न्यूज़, रिलैक्सिंग मूड में पति संग शेयर की तस्वीरें

आप भी देखें टाइगर का ये वीडियो

वीडियो में टाइगर श्रॉफ अपना बीपी चेक करवाते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि ये वीडियो टाइगर ने आज यानी 3 अक्टूबर को ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- एक्शन हीरो की जिंदगी का एक और दिन। टाइगर पाजामा पहने सोफे पर लेटे हुए हैं और एक डॉक्टर उनका ब्लड प्रेशर चेक कर रहे हैं। अब टाइगर की ये हालत देख उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। वहीं, बात करें टाइगर की अगली फिल्म के बारे में तो जल्द ही वो हीरोपंती 2 में दिखाई देंगे।

इसके अलावा उनकी फिल्म गणपत भी इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में टाइगर और कृति सेनन लीड रोल में हैं। इन दोनों फिल्मों के अलावा सिद्धार्थ आनंद के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म ‘रैम्बो’ में नजर आने वाले हैं। टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म को लेकर काफी चर्चाएं ​हो रही हैं। हालांकि फिल्म में एक्टर के साथ कौन की एक्ट्रेस नजर आएंगी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...