1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. TIME List : TIME100 NEXT लीडर्स की लिस्ट में आकाश अंबानी शामिल

TIME List : TIME100 NEXT लीडर्स की लिस्ट में आकाश अंबानी शामिल

देश के  जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बड़े बेटे और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी (Reliance Jio Chairman Akash Ambani) को टाइम मैगजीन (Time Magazine) ने टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट (Time100 Next List 2022) में जगह दी है। आकाश अंबानी को लीडर्स कैटेगरी में चुना गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के  जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बड़े बेटे और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी (Reliance Jio Chairman Akash Ambani) को टाइम मैगजीन (Time Magazine) ने टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट (Time100 Next List 2022) में जगह दी है। आकाश अंबानी को लीडर्स कैटेगरी में चुना गया है। आकाश अंबानी के बारे में टाइम मैगजीन का कहना है कि वह बिजनेस को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने गूगल (Google) और फेसबुक (Facebook) के साथ अरबों डॉलर निवेश वाली डील्स को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पढ़ें :- हम लोगों को गठबंधन मजबूत है, बिहार में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे: तेजस्वी यादव

आकाश अंबानी इस साल टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट (Time100 Next List 2022)  में शुमार होने वाले अकेले भारतीय हैं। देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट घराने की नई पीढ़ी के लीडर आकाश अंबानी के बारे में टाइम मैगजीन (Time Magazine) का कहना है कि मात्र 22 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने जियो के बोर्ड में जगह पा ली, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आपको बता दें कि आकाश अंबानी को इसी साल जून में भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) की कमान सौंप दी गई है। 42 करोड़ 60 लाख ग्राहकों वाली रिलायंस जियो (Reliance Jio)  को संभालने की जिम्मेदारी अब नए चेयरमैन आकाश अंबानी के कंधों पर है।

रिलायंस जियो(Reliance Jio) का 5जी रोलआउट भी आकाश अंबानी की ही निगरानी में हो रहा है।  कंपनी की योजना दीपावाली तक दिल्ली, मुंबई सहित कुछ अन्य मेट्रो सिटीज में 5जी लॉन्च करने की है।  हाल ही में हुई नीलामी में सिर्फ रिलायंस जियो ने ही 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड खरीदा है। इसी स्पेक्ट्रम बैंड पर स्टैंड-अलोन 5जी नेटवर्क यानी True 5G चल सकता है।  अमेरिका और यूरोप में 5जी के लिए 700 मेगाहर्ट्ज बैंड को प्रीमियम बैंड माना जाता है।  इस लिहाज से 5जी के मामले में जियो को बाकी कंपनियों के मुकाबले पहले ही बढ़त हासिल हो चुकी है।

टाइम मैगजीन हर साल TIME100 Next की लिस्ट  करती है प्रकाशित 

टाइम मैगजीन (Time Magazine)  हर साल TIME100 Next की लिस्ट प्रकाशित करती है। इस लिस्ट में उद्योग जगत समेत देश-दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों के 100 उभरते सितारों को जगह दी जाती है।  साल 2022 की TIME100 लिस्ट (Time100 Next List 2022)  में संगीतकारों के साथ-साथ पेशेवर चिकित्सक, सरकारी अधिकारियों, आंदोलनकारियों, हाई-प्रोफाइल व्हिसल-ब्लोअर्स और टॉप सीईओ को भी शामिल किया गया है। टाइम मैगजीन (Time Magazine)  का कहना है कि इन हस्तियों ने न केवल दुनिया को नया आकार दिया है, बल्कि भविष्य को नए सिरे से परिभाषित करने की भी कोशिश की है।

पढ़ें :- जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच को दी मंजूरी

TIME List में इन सेलेब्रिटीज को मिली जगह

टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट (Time100 Next List 2022)  में इस बार अमेरिका की गायिका एसजेडए, अभिनेत्री सिडनी स्वीनी, बास्केटबॉल खिलाड़ी जा मोरेंट, स्पेन के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज, अभिनेता और टेलीविजन हस्ती केके पामर और पर्यावरण कार्यकर्ता फरविजा फरहान को भी जगह मिली है। इनके अलावा सोशल मीडिया मंच ओनलीफैन्स की भारतीय मूल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) आम्रपाली गन को भी स्थान दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...