1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Time Magazine’s World Greatest Place year 2023: दुनिया के मनमोहक स्थानों की सूची में लद्दाख और उड़ीसा के मयूरभंज ने बनाई जगह, यहां प्राकृतिक सुंदरता देखने आते है पर्यटक

Time Magazine’s World Greatest Place year 2023: दुनिया के मनमोहक स्थानों की सूची में लद्दाख और उड़ीसा के मयूरभंज ने बनाई जगह, यहां प्राकृतिक सुंदरता देखने आते है पर्यटक

टाइम मैगजीन ने भारत में उड़ीसा के मयूरभंज और लद्दाख  को घूमने के लिहाज से 2023 की सबसे बढ़िया जगहों की सूची में शामिल किया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Time Magazine’s World Greatest Place year 2023: टाइम मैगजीन ने भारत में उड़ीसा के मयूरभंज और लद्दाख  को घूमने के लिहाज से 2023 की सबसे बढ़िया जगहों की सूची में शामिल किया। इन स्थलों को प्राकृतिक नजारों, दुर्लभ बाघों, प्राचीन मंदिरों और रोमांचक और लजीज खाने के लिए चुना गया है। मयूरभंज के बारे में बात करते हुए पत्रिका ने कहा कि यह अत्यधिक दुर्लभ काले बाघ को देखने के लिए दुनिया एकमात्र स्थान है। यहां के प्रसिद्ध सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान में काले बाघ के अलावा और भी कई जीव-जन्तु मौजूद हैं। इस साल अप्रैल में यहां मयूरभंज छऊ नृत्य उत्सव होगा।टाइम पत्रिका ने वर्ष 2023 के लिए विश्व के ग्रेटेस्ट प्लेस यानी महान जगहों की अपनी वार्षिक सूची जारी की है और इसमें दो भारतीय स्थान भी शामिल है।

पढ़ें :- Tourist destination: मार्च जरूर घूमें इस जगह पर,आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख कश्मीर क्षेत्र का एक हिस्सा है । बर्फ से ढकी हुई सुंदर पहाड़ी, नीला पानी और रंग बिरंगे पहाड़ यहां आने वाले हर पर्यटक को लुभाते हैं। बौद्ध धर्म के पौराणिक मंदिर, पोयांग लेक समेत यहां कई अन्‍य खूबसूरत जगहें हैं। इस आध्यात्मिक और पर्यटक स्थान पर आकर इंसान यहीं बस जाना चाहता है।

 

 

पढ़ें :- Bareilly News : मौलाना शहाबुद्दीन बोले - इस्लाम भारत का नया मजहब, ओम-अल्लाह अलग-अलग
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...