क्रिकेटर से नेता बने मनोज तिवारी शुक्रवार को एक रैली को संबोधित कर रह थे। उस दौरान वह भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘झुकेगा नहीं साला’। मनोज तिवारी के इस बयान की आलोचना के बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी है।
Manoj Tiwary Remarks: क्रिकेटर से नेता बने मनोज तिवारी शुक्रवार को एक रैली को संबोधित कर रह थे। उस दौरान वह भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘झुकेगा नहीं साला’। मनोज तिवारी के इस बयान की आलोचना के बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी है।
बता दें कि मनोज तिवारी पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार में खेल राज्य मंत्री हैं। रविवार को वे हावड़ा मैदान के विधानसभा मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ये टिप्पणी की।
बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी ने पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील करते हुए भाजपा को चुनौती दी। उन्होंने कहा भाजपा के कार्यकर्ताओं को कान खोलनें के लिए कहा और साथ ही फिल्म ‘पुष्पा’ के संवाद सुनने का निर्देश देते हुए कहा, ‘झुकेगा नहीं साला’।
मनोज तिवारी के इस बयान पर विपक्ष की ओर से प्रतिक्रिया आने लगी और उनके बयान की जमकर आलोचना की गई। इस सब के बाद से मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल नें इनको माफी मांगी। तिवारी ने माफी मांगते हुए कहा, “मुझे ऐसा नहीं बोलना चाहिए था।”