1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. गर्मी में स्किन को रखना है cool और Refresh, चंदन का ऐसे करें इस्तेमाल… मिलेंगे बेहतरीन फायदे

गर्मी में स्किन को रखना है cool और Refresh, चंदन का ऐसे करें इस्तेमाल… मिलेंगे बेहतरीन फायदे

जब स्किन केयर की बात आती है, तो एक इंग्रेडिएंट्स जो लंबे समय से अपने लाभकारी गुणों के लिए जाना जाता रहा है, वह है चंदन। चंदन की तासीर ठंडी होती है। यह त्वचा को रिफ्रेश और कूल रखने में मदद करता है। चंदन एक सुंगधित लकड़ी है जिसका उपयोग आयुर्वेद में कई तरह के उपचार के लिए किया जाता है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

उत्तर प्रदेश: जब स्किन केयर की बात आती है, तो एक इंग्रेडिएंट्स जो लंबे समय से अपने लाभकारी गुणों के लिए जाना जाता रहा है, वह है चंदन। चंदन की तासीर ठंडी होती है। यह त्वचा को रिफ्रेश और कूल रखने में मदद करता है। चंदन एक सुंगधित लकड़ी है जिसका उपयोग आयुर्वेद में कई तरह के उपचार के लिए किया जाता है।

पढ़ें :- Benefits of applying papaya peel: पिंपल्स को दूर करता है स्किन को जवां और निखारने में हेल्प करता है पपीते का छिलका

इसके औषधीय गुणों के कारण इसका उयोग स्किन से जुड़ी कई समस्याओं जैसे- कील-मुंहासों, स्किन टैन से लेकर एजिंग की समस्या में भी फायदेमंद माना जाता है। चंदन में मौजूद नेचुरल ऑयल सनटैन को हटाने में मदद करता है। तो चलिए आज हम आपको चंदन इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बताते हैं जो आपकी स्किन को कई समस्याओं से बचाने के अलावा निखारने में भी मददगार है।

स्किन रैशेज से बचाए

चंदन में प्रोटीन अधिक होने के कारण यह स्किन रैशेज, एलर्जी भी दूर करता है। चंदन का फेसपैक त्वचा को कूल रखता है। यह रोम छिद्रों में कसावट लाता है। चंदन पाउडर में आप थोड़ा सा दूध, शहद, नींबू का रस भी मिलाकर फेसपैक तैयार कर सकते हैं।

डार्क सर्कल से राहत पाने के लिए

गर्मियों के मौसम में डार्क सर्कल की समस्या काफी देखी जाती है। इसका एक कारण नींद की कमी और चिंता भी हो सकती है। डार्क सर्कल की समस्या से परेशान है तो आप 1 टेबल स्पून चंदन के पाउडर और नारियल के तेल को मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और इससे आंखों की मालिश करें, इसके रोजाना इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल की समस्या से राहत पाई जा सकती है।

पिम्पल्स दूर करे

चंदन में मौजूद एंटी बैक्टेरियल गुण आपकी स्किन से पिम्पल्स को काफी हद तक दूर रखते हैं। आपको इसके लिये एक पेस्ट बनाना है। इसके लिये आपको इसमें हल्दी और थोड़ा पानी मिलाना है। इसके बाद आपको इसे अपने ब्लैकहेड्स और पिम्पल्स पर लगाना है। इसे लगाने के बाद आपको इसे अपने face पर रातभर रहने देना है। अगली सुबह आपको इसे हल्के गुन-गुने पानी से धोना है।

पढ़ें :- thick eyelashes: रात में इस तेल को लगाने से पलकें होंगी घनी और मोटी, नहीं पड़ेगी आर्टिफीशियल पलकों की जरुरत

टैनिंग करे दूर

गर्मी में सबसे ज्यादा लोग स्किन टैनिंग की समस्या से परेशान रहते हैं। सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा को टैन कर देती हैं। चंदन में मौजूद नेचुरल ऑयल सनटैन को हटाने का काम करते हैं। चंदन का फेसपैक आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं। इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। सनबर्न, स्किन इंफेक्शन, जलन जैसी समस्याएं दूर होंगी। चेहरे को ताजगी और शीतलता प्रदान होगी।

स्किन मुलायम रखे

अगर आपकी स्किन काफी रूखी है तो आप अपनी स्किन को चंदन से मुलायम बना सकतीं हैं। इसके लिये आपको इसमें 2 चम्मच बादाम तेल और 4 चम्मच नारियल तेल मिलाना है। इसका आपको एक paste बनाना है। आप इसे अपने face पर apply करना है। इसे आपको अपने face पर 15 मिनट तक रखना है। इसके बाद आप इसे साफ पानी से धो सकतीं हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...