लखनऊ। रायबरेली के सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह आज शादी के बंधन में बंध जायेंगी। पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सिंह सैनी के साथ आज अदिति सिंह सात फेरे लेंगी। इस दौरान अदिति सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि, पापा आज इस खुशी के मौके पर आप नही हैं, आपकी बहुत याद आ रही है। राजनीतिक हलकों की बड़ी शादियों में शुमार यह शादी गुरुवार को दिल्ली में होगी।
इसके बाद 23 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है। बता दें कि अदिति सिंह ने कहा था कि उनके पिता ने यह शादी तय की थी। दोनों ही परिवार लंबे समय से राजनीति में हैं। कांग्रेस विधायक अदिति सिंह का परिवार जितने समय से राजनीति में है, लगभग उतने ही समय से अंगद सैनी का परिवार भी पंजाब की राजनीति में सक्रिय है।
एक पिता की सबसे बड़ा सपना उसकी बेटी की शादी करना होता है, पापा आपने अंगद को मेरा सच्चा जीवनसाथी चुना, आज इस खुशी के मौके पर आप नही हैं, आपकी बहुत याद आ रही है।।
I love you Papa
I miss you Papa pic.twitter.com/bz3rZCYnnn— Aditi Singh (@AditiSinghRBL) November 21, 2019
अदिति सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि, एक पिता की सबसे बड़ा सपना उसकी बेटी की शादी करना होता है, पापा आपने अंगद को मेरा सच्चा जीवनसाथी चुना, आज इस खुशी के मौके पर आप नही हैं, आपकी बहुत याद आ रही है। बता दें कि, अदिति सिंह ने बताया था कि अंगद से रिश्ता उनके पिताजी अखिलेश सिंह ने तय किया था।
दोनों सियासी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अंगद का परिवार भी पुराने कांग्रेसी हैं और अदिति के पिता भी यूथ कांग्रेस में थे। दोनों परिवार एक दूसरे को काफी सालों से जानते हैं। अदिति ने कहा कि शादी के बाद मेरी राजनीतिक पारी खत्म नहीं होगी। उन्होंने कहा कि रायबरेली मेरी जिम्मेदारी है और मैं इसे छोड़कर नहीं जाऊंगी।