1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आज ग्यारह महीने का हुआ किसान आंदोलन, तहसील और जिला मुख्यालयों पर देशव्यापी विरोध का आह्वान

आज ग्यारह महीने का हुआ किसान आंदोलन, तहसील और जिला मुख्यालयों पर देशव्यापी विरोध का आह्वान

केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीन कृषि कानूनों को लेकर चल रहा किसानों का आंदोलन आज ग्यारह महीने का हो गया।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीन कृषि कानूनों को लेकर चल रहा किसानों का आंदोलन आज ग्यारह महीने का हो गया। 11 महीने पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तहसील और जिला मुख्यालयों पर देशव्यापी विरोध का आह्वान किया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections: दूसरे चरण का आज थम जायेगा प्रचार, UP की इन सीटों पर होगी वोटिंग

एसकेएम ने कहा, “ये विरोध भारत के राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन के साथ समाप्त होगा, जिसे जिला कलेक्टरों / मजिस्ट्रेटों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इतना ही नहीं एसकेएम ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि यह लखीमपुर खीरी(Lakhimpur) घटना के सिलसिले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग पर जोर देने के लिए भी है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...