1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. TODAY GOLD RATE: जानें आज कितना है दस ग्राम सोने का भाव, चांदी की चमक हुई फीकी

TODAY GOLD RATE: जानें आज कितना है दस ग्राम सोने का भाव, चांदी की चमक हुई फीकी

सोने के भाव में गिरावट आज देश के बड़े बड़े शहरों में दर्ज की गई है। सोमवार को भी सोने के भाव में नरमी देखी गई थी। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट से घरेलू बााजर में सोना सस्ता हुआ। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 302 रुपए गिरकर 44,269 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,571 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। सोने के भाव में गिरावट आज देश के बड़े बड़े शहरों में दर्ज की गई है। सोमवार को भी सोने के भाव में नरमी देखी गई थी। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट से घरेलू बााजर में सोना सस्ता हुआ। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 302 रुपए गिरकर 44,269 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,571 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

पढ़ें :- 10 साल में डॉलर और सोना की बढ़ती गई चमक, मोदी राज में लगातार कमजोर होता गया रुपया... कौन देगा जवाब?

अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में सोने का भाव मामूली तेजी के साथ 1.731 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं, सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,533 रुपए की गिरावट के साथ 65,319 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले ट्रेडिंग सेशन में चांदी 66,852 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी चांदी कमजोरी के साथ 25.55 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भावों में नरमी देखी गई है। अमेरिका में सोने का कारोबार 9.48 डॉलर की गिरावट के साथ 1,735.85 डॉलर प्रति औंस के रेट पर चल रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.67 डॉलर की गिरावट के साथ 25.57 डॉलर के स्तर पर हो रहा है।

 

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : BRS नेता के कविता को 15 अप्रैल तक CBI हिरासत में भेजा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...