1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 16 February 2022 Horoscope : इन 6 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मिलेंगे नए प्रस्ताव

16 February 2022 Horoscope : इन 6 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मिलेंगे नए प्रस्ताव

16 February 2022 Horoscope: आज 16 फरवरी बुधवार के दिन के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में संचार करते हुए दिन के समय सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आज पूर्णिमा तिथि भी है इसलिए आज के दिन योग ध्यान करने से शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

16 February 2022 Horoscope: आज 16 फरवरी बुधवार के दिन के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में संचार करते हुए दिन के समय सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आज पूर्णिमा तिथि भी है इसलिए आज के दिन योग ध्यान करने से शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

आज मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में तुला व मीन के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि- आज के दिन धार्मिक संगीत के प्रति आपका रुझान बढ़ सकता है। किसी मित्र से कारोबार का नया प्रस्ताव मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिवार की समस्या परेशान करेंगी।

वृष राशि- नौकरी के लिए साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे।

 

पढ़ें :- Sheetala Saptami Vrat 2024 : शीतला सप्तमी व्रत रखने से मिलेगी निरोगी काया , जानें महत्व और पूजा विधि

मिथुन राशि- इस राशि के जातक व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धन की स्थिति में सुधार होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

कर्क राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भवन के रखरखाव एवं सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकते हैं। अफसरों के सहयोग से आय में वृद्धि होगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव भी रह सकता है।

सिंह राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें और आज के दिन मित्र के साथ कारोबार की योजना बन सकती है। आय में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में भी वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कन्या राशि-आत्मविश्वास से मानसिक शान्ति‍ रहेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलेगा। आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

तुला राशि- धैर्यशीलता बनाये रखें। कारोबार की तरक्की के प्रयासों के सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2024 : इस दिन रखें चैत्र अमावस्या का व्रत, कौवे और छोटे बच्चों को कराएं भोजन

वृश्चिक राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें और माता के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाणी में सन्तुलन बनाये रखें। धार्मिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

धनु राशि- परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क बन सकते हैं। धन में वृद्धि होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी।

मकर राशि- आज के दिन आपको मानसिक शान्ति‍ रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिवर्तन की भी सम्भावना बन रही हैं।

कुंभ राशि- किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत बन सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव के कार्य हो सकते हैं।

मीन राशि- कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ सकते हैं। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक और मांगलिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव पर अनावश्‍यक खर्च बढ़ सकते हैं।

पढ़ें :- 28 मार्च 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...