1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 5 मार्च 2022 का राशिफल : इन राशियों पर हनुमान जी और शनिदेव की बरसेगी कृपा, पढ़ें अपनी राशि का हाल

5 मार्च 2022 का राशिफल : इन राशियों पर हनुमान जी और शनिदेव की बरसेगी कृपा, पढ़ें अपनी राशि का हाल

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल (Movement of Planets) से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 5 मार्च 2022 को शनिवार का दिन हनुमान जी (Hanuman ji) और शनिदेव (Shani Dev) को समर्पित होता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope Rashifal 5 March 2022 : ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल (Movement of Planets) से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 5 मार्च 2022 को शनिवार का दिन हनुमान जी (Hanuman ji) और शनिदेव (Shani Dev) को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी (Hanuman ji) और शनिदेव की पूजा- अर्चना (Worship of Shani Dev) की जाती है। प. गोरखनाथ मिश्र ने बताया कि 5 मार्च, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

पढ़ें :- Parshuram Jayanti 2024 : भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की शक्ति अक्षय थी , जयंती के दिन करें विधि विधान से पूजा

मेष राशिफल (Aries Horoscope) – इस राशि के जातकों का आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आज के दिन आप मानसिक शान्ति‍ के लिए भी प्रयास करें और कारोबार में सुधार होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। आज के दिन आपके मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope) – आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। शासन-सत्ता का सहयोग मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मानसिकता रहेगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)– मिथुन राशि के जातकों के मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। आज के दिन आपका रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कार्यक्षेत्र पर स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। मेहनत अधिक रहेगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का साथ मिल सकता है। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)– इस राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। कारोबार में भी वृद्धि होगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। वस्त्रों आदि पर खर्च अधिक रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है।

पढ़ें :- Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)– आज के दिन सिंह राशि के जातक परिवार के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कुछ मित्रों का सहयोग मिल सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। मन परेशान हो सकता है।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)– मन प्रसन्न रहेगा। आत्मसंयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में भी वृद्धि होगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)– आज के आप धैर्यशीलता बनाये रखें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिश्रम अधिक रहेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)– इस राशि के जातकों को कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है, परन्तु परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)– मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पिता का सहयोग मिलेगा। आज के दिन आप अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)– आलस्य अधिकता से कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। किसी सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। आय में वृद्धि होगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)– इस राशि के जातकों के वाणी में मधुरता रहेगी। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। भवन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। वस्त्रों पर भी खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। म‍ित्रों से भेंट होगी।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)– आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। उपहार में वस्त्रों की प्राप्ति‍ हो सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। सुख-शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...