1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 9 मई 2022 का राशिफल : सूर्य की तरह चमकेगा इनका भाग्य,पढ़ें राशि का हाल

9 मई 2022 का राशिफल : सूर्य की तरह चमकेगा इनका भाग्य,पढ़ें राशि का हाल

Horoscope 9 May 2022: ज्योतिष में कुल 12 राशियों का वर्णन है। हर राशि का ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 9 मई 2022 को दिन सोमवार और तिथि अष्टमी है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन लोग भोलेनाथ की कृपा पाने और अकालमृत्यु के भय से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope 9 May 2022: ज्योतिष में कुल 12 राशियों का वर्णन है। हर राशि का ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 9 मई 2022 को दिन सोमवार और तिथि अष्टमी है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन लोग भोलेनाथ की कृपा पाने और अकालमृत्यु के भय से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। प. गोरखनाथ मिश्र से जानिए 9 मई 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

मेष राशि – जीवनसाथी के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ रहेगा। कारोबार के लिए किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

वृष राशि –सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आय वृद्धि होगी। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धनार्जन के स्रोत विकसित होंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि –आत्मविश्वास में कमी आयेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कर्क राशि –आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिलेंगे।

पढ़ें :- Sheetala Saptami Vrat 2024 : शीतला सप्तमी व्रत रखने से मिलेगी निरोगी काया , जानें महत्व और पूजा विधि

सिंह राशि –किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि –आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नदी एवं जलाशय से सर्तक रहें। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि –मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में निवेश कर सकते हैं। पिता का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि – पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। माता को भी स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

धनु राशि –घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्रा पर भी जा सकते हैं। आय में कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना हो सकता है।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2024 : इस दिन रखें चैत्र अमावस्या का व्रत, कौवे और छोटे बच्चों को कराएं भोजन

मकर राशि –मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। धैर्यशीलता में कमी आएगी। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मानसिक उलझनें अभी रहेंगी।

कुंभ राशि – बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। किसी महिला से धन प्राप्त हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है।

मीन राशि – आज के दिन खर्चों में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। किसी मित्र से धन मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। अनावश्‍यक रूप से परेशानी से बचें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...