1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आज भारत को मिलेगा 49वां मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिलाएंगी शपथ

आज भारत को मिलेगा 49वां मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिलाएंगी शपथ

आज देश को 49वां मुख्य न्यायाधीश मिलेगा। जस्टिस यूयू ललित आज पद भार संभालेगें। इस पद का शपथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिलाएंगी। अब जस्टिस यूयू ललित भारत के नए सीजेआई बनेंगे। और उनका कार्यकाल 8 नवंबर 2022 तक होगा।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली: आज देश को 49वां मुख्य न्यायाधीश मिलेगा। जस्टिस यूयू ललित आज पद भार संभालेगें। इस पद का शपथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिलाएंगी। अब जस्टिस यूयू ललित भारत के नए सीजेआई बनेंगे। और उनका कार्यकाल 8 नवंबर 2022 तक होगा।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

बताया जा रहा है कि जस्टिस ललित को 2014 में सुप्रीम कोर्ट का जस्टिस बनाया गया था। इससे पहले 1971 में जस्टिस एस एम सिकरी पहले चीफ जस्टिस थे जो सीधे बार से आए थे।

कौन हैं जस्टिस यूयू ललित?

बताया जाता है कि जस्टिस यूयू ललित का जन्म महाराष्ट्र के सोलापुर में 9 नवंबर 1957 को हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई सोलापुर से कि है। वह अपनी वकालत कि पढाई सोलापुर के लॉ कॉलेज से की है। इसके बाद 1983 में एक वकील के रूप में अपना पंजीकरण कराया और दिसंबर 1985 तक बॉम्बे हाईकोर्ट में वकालत की थी। जनवरी 1986 में वे दिल्ली आकर वकालत करने लगे और अप्रैल 2004 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया।

जस्टिस यूयू ललित सीबीआई में भी काम कर चुक हैं। लगातार दो कार्यकाल तक वह सुप्रीम कोर्ट की कानूनी सेवा समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

पढ़ें :- पोल से उल्टा लटकर कर युवक स्टंट कर बनवा रहा था रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...