1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आज साल का अंतिम चन्द्रग्रहण, जानिये आपके शहर में किस समय दिखेगा चन्द्रग्रहण

आज साल का अंतिम चन्द्रग्रहण, जानिये आपके शहर में किस समय दिखेगा चन्द्रग्रहण

मंगलवार यानि आज वर्ष 2022 का अंतिम चन्द्रग्रहण होने जा रहा है। साल का यह अंतिम चन्द्रग्रहण पूर्ण चन्द्रग्रहण होगा। यह चन्द्रग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लग रहा है। भारत में सबसे पहले यह पूर्ण चन्द्रग्रहण अरुणाचल प्रदेश में देखा जा सकेगा। ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले देश में सूतक काल लग जायेगा और यह ग्रहण की समाप्त तक रहेगा।

By Sachin 
Updated Date

मंगलवार यानि आज वर्ष 2022 का अंतिम चन्द्रग्रहण होने जा रहा है। साल का यह अंतिम चन्द्रग्रहण पूर्ण चन्द्रग्रहण होगा। यह चन्द्रग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लग रहा है। भारत में सबसे पहले यह पूर्ण चन्द्रग्रहण अरुणाचल प्रदेश में देखा जा सकेगा। ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले देश में सूतक काल यानि सुबह 9.21 मिनट से लग जायेगा और यह ग्रहण की समाप्त तक रहेगा। आज का चन्द्रग्रहण शाम 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण की समाप्ती के बाद लोगो को स्नान करना चाहिए। इसके अलावा घर में सभी जगहो पर गंगाजल छिडकना चाहिए और पूजा स्थल और भगवान की मूर्तियो पर भी गंगा जल छिडककर विधिविधान से पूजा करनी चाहिये। यह चन्द्रग्रहण सबसे पहले पूर्वी भारत मे पूर्ण चन्द्रग्रहण और इसके बाद भारत में बाकि जगहो पर आंशिक चन्द्रग्रहण देखने को मिलेगा। इससे पहले 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगा था। भारत में सबसे पहले ईटानगर में शाम 4.23 मिनट पर दिखाई देगा और उसे बाद पूरे देश में शाम 6.19 मिनट तक रहेगा।

पढ़ें :- 29 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशियों का रहेगा स्वास्थ्य ठीक, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

चन्द्र ग्रहण पर क्या करें और क्या ना करें
1 चन्द्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिला स्त्री को काफी सावधानी बरतनी चाहिये। इस दौरान गभवती महिला को घर से बाहर नही निकलना चाहिये।
2 ग्रहण शुरु होने से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। इस दौरान पूजा पाठ या धार्मिक अनुष्ठान नही करने चाहिये।
3 ग्रहण के दौरान खाने पीने की चीजो को तुलसी के पत्ते डालकर बंद कर देना चाहिए।
4 ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव को दूर करने के लिये मंत्रो का जाप करना चाहिए।
5 ग्रहण के दौरान मंदिरो के कपाट को बंद करके रखना चाहिए।

चन्द्रग्रहण के दौरान करें ये उपाय
1 चन्द्र ग्रहण के दौरान भगवान शिव के मंत्रो का जाप करना शुभा माना जाता है।
2 ग्रहण के दौरान महामृत्युंजय मत्र का जाप करने से अच्छी सेहत की प्राप्ति होती है।
3 ग्रहण के दौरान अपने कुल देवी देवताओ से जुडे मंत्रो का जाप भी शुभ रहता है।
4 चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए चन्द्रमा से जुडे मंत्रो का जाप करना चाहिए।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

आपके शहर में किस समय दिखेगा चन्द्रग्रहण
भारत में पूर्ण चन्द्र ग्रहण कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची और ईटानगर में दिखाई देगा। इसके अलावा देश में अन्य जगहो पर आंशिक चन्द्रग्रहण दिखाई देगा।
कोलकाता-4.52 पर, लखनऊ 5.16 पर, दिल्ली- 5.28 पर, नोएडा- 5.30 पर, अमृतसर-5.32 पर, भोपाल-5.36 पर, जयपुर-5.37 पर, मंुबई-6.01 पर, रायपुर-5.21 पर, इंदौर-5.43 पर, उदयपुर-5.49 पर, लुधियाना-5.34 पर, गांधीनगर-5.55 पर, देहरादून-5.22 पर, पटना-5.00 बजे, शिमला-5.20 पर चन्द्रग्रहण दिखाई देगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...