1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2021: राहुल और रोहित की टीमों के बीच होगी आज जोरदार जंग, जानें क्या होंगी संभावित टीमें

IPL 2021: राहुल और रोहित की टीमों के बीच होगी आज जोरदार जंग, जानें क्या होंगी संभावित टीमें

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में आज खेला जाने वाला दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना बहुत जरूरी होगा। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस दूसरे फेज में अभी तक एक भी जीत नहीं दर्ज कर पाया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में आज खेला जाने वाला दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स(PUNJAB KINGS) के बीच खेला जाना है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना बहुत जरूरी होगा। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस दूसरे फेज(SECOND PHASE) में अभी तक एक भी जीत नहीं दर्ज कर पाया है। वहीं पंजाब किंग्स ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है, तो ऐसे में टीम का मनोबल कुछ बढ़ा हुआ जरूर होगा। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही अपने 10-10 मैच खेल चुके हैं और दोनों के ही खाते में अभी तक चार-चार जीत आई हैं। इस मैच में दोनो टीमों की प्लेइंग इलेवन(PLAYING ELEVEN) क्या हो सकती है। ये आप नीचे की खबर में देखें।

पढ़ें :- क्या MS Dhoni संन्यास से लेंगे यूटर्न और खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप? कप्तान रोहित शर्मा के बयान से मचा बवाल

टीमें इस प्रकार हो सकती हैं

मुंबई — रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

पंजाब — केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, दीपक हूडा, हरप्रीत बरार, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, मोहम्मद शमी, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह।

पढ़ें :- आज LSG और CSK के बीच आर-पार का मुकाबला; हेड टू हेड रिकॉर्ड से लेकर पिच रिपोर्ट तक, जानें पूरी डिटेल्स
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...