1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 15 नवंबर 2022 का राशिफल : आज के दिन इन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें कैसे बीतेगा आपका दिन?

15 नवंबर 2022 का राशिफल : आज के दिन इन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें कैसे बीतेगा आपका दिन?

Horoscope 15 November 2022 : ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में कुल 12 राशियों का वर्णन है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 15 नवंबर मंगलवार का दिन बजरंग बली को समर्पित है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है। प. गोरखनाथ मिश्रा से जानिए 15 नवंबर 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope 15 November 2022 : ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में कुल 12 राशियों का वर्णन है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 15 नवंबर मंगलवार का दिन बजरंग बली को समर्पित है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है। प. गोरखनाथ मिश्रा से जानिए 15 नवंबर 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

पढ़ें :- 29 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशियों का रहेगा स्वास्थ्य ठीक, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष राशि (Aries)
इस राशि के जातकों के काम में तेजी का योग बन रहा है। आज के दिन किसी नये काम को लेकर फैसला कर सकते हैं। मंगलवार के दिन कारोबार में आप कुछ बड़े और जरूरी निर्णय लेंगे। कोर्ट के मामले पर फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।धन लाभ का योग बन रहा है।

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के लिए का आज दिन तनाव हो सकता है। जिसके चलते आप परेशान होंगे। आज के दिन सेहत को लेकर लापरवाही करने से बचें। लगन और परिश्रम से काम करें। किसी को अपशब्द कहने से बचें। आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव करना पड़ सकता है। अनजान लोगों से सावधान रहें।

 मिथुन राशि (Gemini)
आज आपसे गलतियों से बचने का प्रयास करें। अचानक धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ तालमेल रहेगा। दिखावे के चक्कर में धन खर्च न करें। छात्रों की एकाग्रता प्रभावित हो सकती है। आज के दिन किसी कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer)
इस राशि के जातक किसी सहयोगी के अड़ंगे से दफ्तर में आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। निर्माण कार्यों को लेकर थोड़ी परेशानियां आने की सम्भावना है। किसी विवाद में दखल देकर अपना समय बर्बाद न करें। आज नये कार्यों की शुरुआत करना ठीक नहीं है।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

सिंह राशि (Leo)
आज आप कहीं घूमने जा सकते हैं। दफ्तर में काम का दबाव रहेगा। मित्रों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। संतान को लेकर चिन्ता दूर होगी। लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। महत्वपूर्ण व्यापारिक अनुबंध होने की सम्भावना बन रही है। कारोबार की परेशानियां दूर होंगी।

कन्या राशि (Virgo)
आज के दिन आप नये काम को पूरा करने को लेकर आप तत्पर रहेंगे। प्रेम प्रसंग काफी रोमांटिक रहेगा। कार्यक्षेत्र का विवाद दूर होने की संभावना है व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। दैनिक आमदनी में वृद्धि होगी। तनाव दूर होगा।

तुला राशि (Libra)
मंगलवार का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक आयोजनों में आप भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र की राजनीति से आपको बचने की आवश्यकता है। वरिष्ठ लोगों का ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर तनाव दूर होगा। छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
परिवार में कलह का वातावरण हो सकता है। निवेश के मामले में थोड़े कमजोर रहेंगे। युवाओं को अपने करियर की चिन्ता हो सकती है। कारोबार में नया प्रयोग न करें। अनैतिक कार्यों के कारण दिक्कत होगी। सेहत को लेकर सावधानी रखें।

धनु राशि ( Sagittarius)
आज के दिन लाइफ पार्टनर के व्यवहार से आप खुश रहेंगे। कारोबार में आ रही कुछ महत्वपूर्ण गलतियों को दूर करने में आसानी होगी। काम्पीटिशिन में कामयाबी मिल सकती है। सरकारी कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी।

पढ़ें :- Sheetala Saptami Vrat 2024 : शीतला सप्तमी व्रत रखने से मिलेगी निरोगी काया , जानें महत्व और पूजा विधि

मकर राशिफल (Capricorn)
प्रबुद्ध लोगों की सलाह से आपको फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन की समस्या दूर होगी। छात्र पढ़ाई के साथ ही दूसरे काम करने पर विचार सकते हैं। अपने निजी कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। उलाहना न करें। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी।

 कुंभ राशि ( Aquarius )
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जरूरी निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें। संतान की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। प्रेम सम्बन्धों के मामले में थोड़े परेशान रहेंगे। आज आप यात्रा पर जाएंगे।

मीन राशि (Pisces)
अदालती मामलों में आज आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक कलह निपटारा होगा। बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा। यात्रा कर सकते हैं। अज्ञात लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...