1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Tokyo Olympics 2020 : महिला हॉकी में भारत ने आयरलैंड को 1-0 से हराया

Tokyo Olympics 2020 : महिला हॉकी में भारत ने आयरलैंड को 1-0 से हराया

Tokyo Olympics 2020 news टोक्यो ओलंपिक 2020 के महिला हॉकी पूल-A मैच में आखिरी पलोंं में नवनीत कौर (Navneet Kaur) के तरफ से किए गए गोल की बदौलत भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल कर ली। मैच की शुरुआत में दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ गोल करने की कोशिश जारी रखी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। Tokyo Olympics 2020 news टोक्यो ओलंपिक 2020 के महिला हॉकी पूल-A मैच में आखिरी पलोंं में नवनीत कौर (Navneet Kaur) के तरफ से किए गए गोल की बदौलत भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल कर ली। मैच की शुरुआत में दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ गोल करने की कोशिश जारी रखी।

पढ़ें :- मुंबई इंडियंस ने की बेईमानी! बीच मैदान पंजाब किंग्स के कप्तान का फूटा गुस्सा

विश्व कप की उपविजेता आयरलैंड (World Cup runners-up Ireland) के खिलाफ इस जीत से भारत ने इस ओलंपिक में तीन हार के बाद अपना विजय खाता ही नहीं खोला है, बल्कि क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी बचाए रखी है।

अब शनिवार को भारतीय हॉकी टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलेगी। यदि भारत ने अफ्रीका को हराया और आयरलैंड को ग्रेट ब्रिटेन से हार मिली तो भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगी। पहला क्वार्टर समाप्त होने के बाद स्कोर 0-0 है। भारत ने पहले क्वार्टर में अच्छा खेल दिखाया है। हालांकि उसके गोल करने का मौका था, लेकिन पहले के मैचों की तरह इस बार भी महिला टीम चूक गई। भारत को शुरुआती समय में ही पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन उसे गोल में तब्दील नहीं कर पाई।

हाफ टाइम तक दोनों टीमों का गोल का खाता नहीं खुला पाया। भारत ने गोल करने के कई अवसर गवाएं। भारत को पहले हाफ में 10 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन उनमें से किसी को भी गोल में नहीं बदला गया। भारत की महिला हॉकी टीम ने आक्रामक खेला। भारत को मैच के दौरान कई पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन उसे गोल में बदलने में खिलाड़ी नाकाम रहे हैं। तीन क्वार्टर समाप्त होने तक दोनों टीमें गोल का खाता भी नहीं खोल पाईं। भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड के खिलाफ जारी मुकाबले में अपना मैच के 57वें मिनट में खोला। भारत के लिए यह गोल नवनीत कौर ने किया।

भारतीय महिला हॉकी टीम की पहली जीत

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting: यूपी में मतदान जारी,  सपा ने लगाए गंभीर आरोप, बूथ कैप्चरिंग का दावा

भारत की महिला हॉकी टीम ने इस ओलंपिक में अपनी जीत हासिल की। रानी रामपाल की इस टीम ने आयरलैंड को 1-0 से हराया। इस जीत के साथ भारत की क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने की उम्मीद बनी हुई है। भारत की ओर से एकमात्र गोल 57वें मिनट में नवनीत ने किया। इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक (Indian women’s hockey team olympics ) में पहले तीन मुकाबले हारने के बाद रैंकिंग में 12वें नंबर पर खिसक गई है। महिला टीम को ग्रुप चरण में नीरदलैंड, ग्रेट ब्रिटेन और जर्मनी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...