1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Tokyo Olympics 2020 : पीएम मोदी ने रजत पदक विजेता रवि दाहिया की तारीफ, बोले- वह हैं अद्भुत पहलवान

Tokyo Olympics 2020 : पीएम मोदी ने रजत पदक विजेता रवि दाहिया की तारीफ, बोले- वह हैं अद्भुत पहलवान

भारतीय पहलवान रवि दाहिया (Indian wrestler Ravi Dahiya) ने गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में 14 वें दिन रजत पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया है। इस उपलब्धि के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दाहिया की तारीफ करते हुए कहा कि रवि कुमार दहिया अद्भुत पहलवान (remarkable wrestler) हैं। उनकी कुश्ती की भावना और तप उत्कृष्ट है। टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक (Silver Medal) जीतने के लिए उन्हें बधाई। भारत को उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय पहलवान रवि दाहिया (Indian wrestler Ravi Dahiya) ने गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में 14 वें दिन रजत पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया है। इस उपलब्धि के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दाहिया की तारीफ करते हुए कहा कि रवि कुमार दहिया अद्भुत पहलवान (remarkable wrestler) हैं। उनकी कुश्ती की भावना और तप उत्कृष्ट है। टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक (Silver Medal) जीतने के लिए उन्हें बधाई। भारत को उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है।

पढ़ें :- छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कई ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

रवि दाहिया (  Ravi Dahiya) की उपलब्धि पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी उन्हें बाधाई दी है। राहुल गांधी ने कहा कि बहुत बढ़िया, रवि दहिया! कुश्ती में सिल्वर तक पहुंचने के लिए बधाई।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: तेजस्वी यादव बोले, कहा-मोदी नौकरी और गरीबी पर क्यों नहीं बोल रहे हैं?

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए रजत पदक जीतने पर पहलवान रवि कुमार दहिया को हार्दिक बधाई। भारत को आप पर गर्व है। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में रवि दाहिया की जीत से खुश होकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रवि दाहिया को चार करोड़ रुपये पुरस्कार के रूप में देने का एलान किया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने रवि दहिया के सोनीपत स्थित नाहड़ गांव में एक इनडोर स्टेडियम बनाने का भी ऐलान किया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने टोक्यो ओलंपिक में 2020 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम में शामिल हरियाणा के दोनों खिलाड़ियों सुरेंद्र कुमार (कुरुक्षेत्र) और सुमित (सोनीपत) को ढाई-ढाई करोड़ रुपये, खेल विभाग में नौकरी, और कंसेशनल रेट पर HSVP के प्लॉट देने की घोषणा की है। बता दें ​कि भारत के पहलवान रवि दहिया ने 57 किग्रा भार वर्ग कुश्ती में खेलने उतरे थे। वह गोल्ड मेडल नहीं जीत पाए और इतिहास रचने से चूक गए हैं। फाइनल मुकाबले में रूसी पहलवान जवुर यूगेव ने उन्हें मात दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...