1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Tokyo Olympic: देश की ये दो बेटियां जो नहीं लगा पाईं मेडल पर निशाना, पिस्टल में आई तकनीकी खराबी बनी राह में रोड़ा

Tokyo Olympic: देश की ये दो बेटियां जो नहीं लगा पाईं मेडल पर निशाना, पिस्टल में आई तकनीकी खराबी बनी राह में रोड़ा

टोक्यो में चल रहे खेल के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक में कल भारत की एक बेटी मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में रजत पदक जीत भारत का सर गर्व से ऊंचा कर दिया। इस बीच कल तक खुशी मना रहे देश को गम का सामना तब करना पड़ा जब देश की दो बेटियां एयर पिस्टल की प्रतिस्पर्धा में हार कर के बाहर हो गईं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। टोक्यो में चल रहे खेल के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक(Tokyo Olympics) में कल भारत की एक बेटी मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में रजत पदक जीत भारत का सर गर्व से ऊंचा कर दिया। इस बीच कल तक खुशी मना रहे देश को गम का सामना तब करना पड़ा जब देश की दो बेटियां एयर पिस्टल की प्रतिस्पर्धा(Air Pistol Competition) में हार कर के बाहर हो गईं। रविवार 25 जुलाई को हुए इस मुकाबले में फाइनल में जगह बनाने के लिए टॉप आठ में जगह बनानी थी।

पढ़ें :- Suryakumar Yadav : मुंबई इंडियंस के लिए राहत की खबर नहीं, सूर्या की वापसी में लग सकता है और अधिक समय

लेकिन भारत को पदक ना पाने का झटका तब लगा जब मनु भाकर और यस्विनी सिंह देसवाल( Manu Bhaker and Yaswini Singh Deswal) महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जगह नहीं बना पाईं। मनु 12वें तथा यस्विनी 13वें स्थान पर ही रह गईं। एक समय ऐसा लगा की मनु टॉप आठ में जगह बना लेंगी। लेकिन ऐन मौके पर उनको उनकी पिस्टल ने धोखा दे दिया। और पिस्टल में आई तकनीकी खराबी(Technical Fault) की वजह से वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं।

मनु दुनिया की दूसरे नंबर की निशाने बाज हैं जबकि देसवाल दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हैं। मनु ने जहां 575 अंक अर्जित किये वही देसवाल मात्र 574 अंक ही प्राप्त कर पाईं। क्वालिफिकेशन राउंड(Qualification Round) में शीर्ष पर रही चाइना की जियान राशिंग(Gian Rashing) ने 587 अंक प्राप्त किया। और उन्होंने अगले मुकाबले के लिए फाइनल राउंड में प्रवेश कर लिया। रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता रही ग्रीस की आनाकोराकाकी(Anakorakaki) ने 585 अंक के साथ दूसरे तथा 582 अंक के साथ रुस की विटालिना बटसरसकिना(Vitalina Butsarskina) तीसरे स्थान पर जगह बनाने में कामयाब हुई।

 

 

पढ़ें :- हिमाचल विधानसभा के तीन निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा मंजूर करना स्पीकर के अधिकार क्षेत्र का मामला: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...