1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Tokyo Paralympics: टोक्यो पैरालंपिक्स में रजत पदक जीतने वाले सुहास एलवई का हुआ जोरदार स्वागत

Tokyo Paralympics: टोक्यो पैरालंपिक्स में रजत पदक जीतने वाले सुहास एलवई का हुआ जोरदार स्वागत

Tokyo Paralympics: टोक्यो पैरालंपिक्स में रजत पदक जीतकर स्वदेश लौटे गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास यतिराज का जोरादार स्वागत किया गया। डीएनडी में डीएम के हजारों समर्थक मौजूद रहे। डीएम के नोएडा में प्रवेश करते ही उनके हजारों समर्थकों ने फूल माला पहनाकर और डोल नगाडे के साथ उनका भव्य तरीके से स्वागत किया। हजारों की संख्या में समर्थकों के जुटने से डीएनडी पर लंबा जाम लग गया। पीक ऑवर होने की वजह से कई किलोमीटर तक गाड़ियां रेंगते हुए चलीं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- मुख्तार की मौत पर बोलीं अलका राय 'आज का दिन खास, बाबा विश्वनाथ-मोदी-योगी ने दिलाया न्याय'

बता दें कि, सुहास यतिराज ने टोक्यो पैरालांपिक में पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन स्पर्धा एसएल-4 का रजत पदक जीत कर इतिहास रचा है। हालांकि उसका स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया। फाइनल मुकाबले में फ्रांस के खिलाड़ी लुकास माजुर ने सुहास यतिराज को 2-1 से शिकस्त दी।

उनकी इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई दी है। वहीं, सुहास की जीत के बाद उनकी पत्नी और एडीएम गाजियाबाद ऋतु सुहास ने कहा कि यह खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। इन पलों का बरसों से इंतजार था। रजत पदक छह साल की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है।

पढ़ें :- मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से पोस्टमार्टम कराने की बांदा डीएम को दी अर्जी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...